फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gautam gambhir century in ranji trophy match in pca stadium mohali

रणजी ट्राफी: गौतम गंभीर का शतक, दिल्ली को मिली 100 रन की बढ़त

Fri, 28 Oct 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir century in ranji trophy match in pca stadium mohali
मोहाली में रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए गौतम गंभीर
चंडीगढ़ में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में गौतम गंभीर के 147 रनों की बदौलत दिल्ली ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में दिल्ली के पास 100  रनों से अधिक बढ़त मिल चुकी है और अभी तीन विकेट बचे हुए हैं। चार दिवसीय रणजी ट्राफी में शुक्रवार को दूसरे दिन दिल्ली की टीम ने बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम से गौतम गंभीर ने अच्छी शुरुआत की।
विज्ञापन


उनके साथ आए उनमुक्त 19 रन के स्कोर पर अपना विकेट सूर्यकांत को दे बैठे। इसके बाद उनका साथ निभाने आए ध्रुव शौरी  बड़ी पारी नहीं खेल सके और 29 रन बनाकर लौट गए। नीतिश राणा के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका मिला। अब पिच पर ऋषभ पंथ पहुंचे और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। इस दौरान गंभीर ने मैदान के चारों और शानदार शॉट्स लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन


ऋषभ 60 के निजी स्कोर पर गेंदबाज धरीज का शिकार बने। उनके जाने के बाद गंभीर भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिके। गंभीर ने 18 चौकों की मदद से 232 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली। जबकि सुमित नरवाल ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर टीम को 350 के पार पहुंचाया। दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने सात विकेट पर 351 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में ओडिशा के धीरज सिंह ने 19 ओवरों में तीन बल्लेबाजों को दर्शक दीर्घा में भेजा। सूर्यकांत प्रधान ने 19 ओवरों में दो विकट लिए। जबकि गोविंद पोदार ने 22 ओवरों में दो वकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed