फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaurav Puri helps Plaza Zone post 375/6

Chandigarh News: गौरव पुरी ने प्लाजा जोन को 375/6 का स्कोर बनाने में की मदद

Thu, 19 Jun 2025 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Puri helps Plaza Zone post 375/6
गौरव पुरी ने प्लाजा जोन को 375/6 का स्कोर बनाने में की मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। कप्तान गौरव पुरी के शानदार शतक की बदौलत प्लाजा जोन ने वीरवार को को एसएससीए क्रिकेट अकादमी कांडला में यूटीसीए सीनियर मल्टी-डे टूर्नामेंट के पहले दिन रॉक जोन के खिलाफ 375/6 का स्कोर बनाया। पुरी की पारी को करण कैला (79), विशाल धनखड़ (54) और हरजीत सिंह (49) का अच्छा साथ मिला। गेंदबाजों में तरनप्रीत सिंह (3/46) ने तीन विकेट लिए।
वहीं, जीएमएसएसएस-26 में लेज़र जोन ने टैरेस जोन के खिलाफ 328 रन का स्कोर बनाया। कप्तान अंकित कौशिक ने 87 रन की पारी खेली, जबकि गुरनीत सिंह ने 56 रन बनाए। टैरेस जोन के लिए सुक्रांत शर्मा ने चार विकेट (4/27) लेकर प्रभावित किया।
विज्ञापन

लड़कियों की श्रेणी में टैरेस जोन ने रोज जोन पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, टैरेस जोन ने नवनूर कौर (38) और गुलनाज ग्रेवाल (27) की बदौलत 128/2 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में, नाबाद शिवांगी यादव (50) ने अपनी टीम को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई। उन्हें सुमन (30) का साथ मिला। एक अन्य मुकाबले में सुखना जोन ने रॉक जोन को सात विकेट से हराया। 94 रनों का पीछा करते हुए, सुखना जोन ने शिवानी ठाकुर और एकनूर कौर के ठोस योगदान की बदौलत 95/3 रन बनाए। दोनों ने 36-36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed