{"_id":"653279d59396090409073ce3","slug":"gati-shakti-superfast-special-train-will-run-from-new-delhi-to-katra-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Fri, 20 Oct 2023 06:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:33 PM IST
सार
ट्रेन संख्या-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्तूबर को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलयात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के उद्देश्य से रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन शुक्रवार रात्रि साढ़े 11 बजे नई दिल्ली से कटड़ा के लिए चलेगी। इस ट्रेन के दो फेरे होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्तूबर को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या- 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 22 अक्तूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन