फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gate meetings were held at many places to prepare for the strike

Chandigarh News: हड़ताल की तैयारियों को लेकर हुई कई जगहों पर गेट मीटिंग

Sun, 06 Jul 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gate meetings were held at many places to prepare for the strike
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर 9 जुलाई को हड़ताल होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में शनिवार को एमसी बागवानी बूथ सेक्टर-8, रोड बूथ सेक्टर 28, वाटर सप्लाई 12, 39 व सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट सेक्टर-25 में गेट मीटिंग हुई। इस दौरान कर्मचारियों को 9 जुलाई की हड़ताल को सफल करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कई मांगें उठाईं। जैसे कि मजदूर व कर्मचारी विरोधी सभी चार लेबर कोड्स को निरस्त किया जाए, पीएफआरडीए एक्ट रद्द किया जाए और पुरानी पेशन व्यवस्था बहाल की जाए। इसके अलावा सभी प्रकार के आउटसोर्स संविदा कर्मियों को नियमित करने, सभी रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरके बेरोजगारों को रोजगार देने, पीएसयू के निजीकरण बंद करने की भी मांग की गई। साथ ही 8वें पे कमीशन की अधिसूचना जारी करने और राज्य वेतन आयोगों का गठन करने सहित अन्य मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

इस दौरान फेडरेशन के महासचिव और अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के सचिव गोपाल दत्त जोशी, फेडरेशन के प्रधान रघवीर चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कटोच, उपाध्यक्ष हरकेश चंद, गुरमीत सिंह, सीएमसी हार्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के महासचिव एम सुब्रह्मण्यम, उप प्रधान बुधराम, संयुक्त सचिव हरदीप सिंह तथा सीएमसी रोड के अध्यक्ष एम राजेंद्रन, महासचिव प्रेमपाल, प्रधान तोपलान, सुरिंदर, वाटर सप्लाई के प्रधान हरपाल सिंह, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed