फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas leaks at cold storage in Shahabad-Nalvi Road in Haryana

कुरुक्षेत्र: कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव, 100 लोग प्रभावित, 50 हुए बेहोश, पांच गंभीर

Wed, 19 Feb 2020 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 01:53 AM IST
सार

  • शाहाबाद -ठोल मार्ग पर नलवी गांव के पास हुआ हादसा, गंभीर लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया।   
  • प्रशासनिक - पुलिस तथा सामाजिक संस्थाएं राहत में जुटीं।

विज्ञापन
Gas leaks at cold storage in Shahabad-Nalvi Road in Haryana
अमोनिया गैस की चपेट में आए लोग।

विस्तार

शाहाबाद-ठोल मार्ग पर गांव नलवी के पास कोल्ड स्टोर में मंगलवार रात अमोनिया गैस लीक होने के कारण 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इनमें से 50 तो बेहोश ही हो गए। इन्हें शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। यहां पांच लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन




प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि गांव नलवी के पास हरगोबिंद कोल्ड स्टोर में रात साढ़े नौ बजे अमोनिया गैस लीक हुई। स्टोर के निकट पट्टी सुजानपुर डेरा बाजीगर के रहने वाले करीब 100 लोगों पर इसका असर हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे उल्टी करने लगे और कई लोगों ने चक्कर आने की शिकायत की।
विज्ञापन


गैस लीकेज से नीलम, उसकी बेटी सोनू और सरबती सहित पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी दोनों गैस लीकेज के दौरान कमरे के अंदर ही रह गए थे। सूचना मिलते ही शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, डीसी धीरेंद्र खड़गटा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर मोटरसाइकिल गिरे मिले 
प्रभावितों की मदद करने वाली हेल्पर सोसायटी के प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने बताया कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल गिरे मिले। ये मोटरसाइकिल उन लोगों की हैं जो गैस की वजह से अचेत हो गए थे। लीकेज का असर जीटी रोड  तक था। 

पांच किलोमीटर तक फैली है अमोनिया गैस की दुर्गंध

Gas leaks at cold storage in Shahabad-Nalvi Road in Haryana
लोगों को गैस प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालती प्रशासन की गाड़ियां।

कोल्ड स्टोर से लीक हुई अमोनिया की दुर्गंध पांच किलोमीटर के क्षेत्र तक मार कर रही थी। शाहाबाद के मारकंडेश्वर मंदिर तक और दूसरी तरफ गांव कलसानी तक गैस रिसाव का प्रभाव था। मौके पर करीब एक घंटे में 20 से अधिक फायरब्रिगेड गाड़ियों ने पानी डालकर मामले को कंट्रोल करने का प्रयास किया था, लेकिन गैस का रिसाव बंद नहीं हो पा रहा था। गैस से प्रभावित हुए लोगों में काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

इस  सूचना के मिलते ही तहसीलदार टीआर गौतम व शहरी चौकी प्रभारी सुनील वत्स मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रभाव से मारकंडेश्वर मंदिर के सामने नाका लगाकर नलवी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। उधर, गांव नलवी के पास भी नाका लगाकर यातायात बंद कर दिया गया।

तहसीलदार टीआर गौतम ने बताया कि गैस रिसाव को रोकने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही गैस लीकेज बंद कर दी जाएगी। कोल्ड स्टोर में लगे अमोनिया गैस टैंक में करीब चार टन गैस होती है। ऐसा माना जा रहा है कि पूरी गैस रिसाव होने के बाद ही स्थिति काबू में आएगी।

कुरुक्षेत्र सें मंगवाईं एंबुलेंस, कर्मचारी हुआ बेसुध
गैस रिसाव को रोकने के लिए एंबुलेंस कर्मचारी जंग लड़ते रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए कुरुक्षेत्र और अन्य स्थानों से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई। मौके पर एक फायरब्रिगेड कर्मचारी रविंद्र सिंह बेसुध हो गया। उसेे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। मरीजों की संख्या बढ़ती देख अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed