{"_id":"5907823c4f1c1b0a318b4575","slug":"gas-connection-in-every-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" 31 मई तक हरियाणा के सभी घरों में होगा गैस कनेक्शन, केरोसिन आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मई तक हरियाणा के सभी घरों में होगा गैस कनेक्शन, केरोसिन आपूर्ति बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा में जिन उपभोक्ताओं के पास गैस कनेक्शन नहीं है। उन्हें अगले एक माह के भीतर गैस के कनेक्शन आवंटित कर दिए जाएंगे। सुशासन के सहयोगियों से मिली रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई तक प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को गैस के कनेक्शन आवंटित कर दिए जाएंगे, क्योंकि प्रदेश के डिपो पर केरोसिन की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
यहां सुशासन सहयोगियों की बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटान की देरी में सुधार हुआ है। इसके अलावा मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि अटल सेवा केंद्रों पर 33 नई सेवाओं को शुरू किया गया है जबकि 42 सेवाओं की दरों में संशोधन किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री को सुशासन सहयोगियों को दिए गए पायलट परियोजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि 21 जिलों के लिए 42 पायलट परियोजनाएं थीं, इसमें पांच परियोजनाएं राज्य स्तर पर बढ़ाई जाएंगी। 10 परियोजनाएं जिला स्तर पर चल रही हैं और 27 पूरी हो चुकी हैं। राज्य स्तर पर जाने वाली परियोजनाओं में हमारी लाड़ली, हकदर्शक, हरपथ, हेल्पडेस्क इत्यादि है।