{"_id":"58a74dfd4f1c1bb901d8405b","slug":"garry-sandhu-performed-in-rose-festival-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल: लेजर वैली में 'बंदा बण जा दिलां देया जानिया...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल: लेजर वैली में 'बंदा बण जा दिलां देया जानिया...'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गैरी संधू के गानों पर झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज फेस्ट की पहली संगीतमयी शाम में मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने अपनी धमाकेदार परफार्मेंस दी। गैरी संधू ने जैसे ही बंदा बण जा दिलां देया जानिया... ट्रैक गाया तो दर्शकों से खचाखच भरा लेजर वैली का ग्राउंड तालियों से गूंज उठा। इसके बाद संधू ने एक के बाद एक कई गाने गाए।
इससे पहले दर्शकों ने अपने फोन की टॉर्च जलाकर गैरी संधू का स्वागत किया। संधू ने भी पूरे देसी अंदाज में अपनी परफार्मेंस दी। लाइव परफार्मेंस में चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने रंग जमाया।
शुरुआत से लेकर आखिर तक उनकी चाय और बुलंद आवाज गूंजती रही। कप खाली होने पर स्टेज पर रखी अपनी कैटल से वह चाय डालते रहे। मौत मारदी नी बंदे नूं तां इगो मार दी, जा नी जा, रामदेव दिया विकी जान दातणा और साहां तो प्यारेया जैसे कई गीत गैरी ने सुनाए।

आज पंजाबी सिंगर सुखशिंद्र शिंदा की परफार्मेंस
गैरी संधू के गानों पर झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गैरी संधू ने देसी अंदाज में परफार्मेंस के दौरान कई बार दर्शकों पर चुटकी ली। जिस कारण बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगते रहे। कार्यक्रम के दौरान बहुत से दर्शक संधू की वीडियो बनाने में जुटे रहे।
परफार्मेंस के दौरान गैरी ने अपने करियर के उतार चढ़ाव भी दर्शकों से सांझा किए। संधू ने बताया कि वह भी 7 साल पहले पीछे कुर्सी पर बैठकर दूसरों को सुना करते थे। बाबे की मेहर होने पर आज आपके सामने हूं।
रोज फेस्ट की दूसरी शाम यानी शनिवार को पंजाबी सिंगर सुखशिंद्र शिंदा की परफार्मेंस होगी।