फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garhwal Sabha elections today, more than 20 thousand voters will vote

Chandigarh News: गढ़वाल सभा का चुनाव आज, 20 हजार से भी अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Sun, 04 Aug 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Garhwal Sabha elections today, more than 20 thousand voters will vote
चंडीगढ़। गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। 20 हजार 465 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतों की गिनती 6 अगस्त को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। तीन वर्ष के लिए होने वाले इस चुनाव में तीन पैनलों के बीच मुकाबला है। सेक्टर- 29 के गढ़वाल भवन में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गढ़वाल सभा के चुनाव में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, नयागांव, जीरकपुर का शहरी क्षेत्र के मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को देखते हुए गढ़वाल भवन की बुकिंग 6 अगस्त तक बंद रहेगी। केवल बीमार व्यक्ति ही इसमें रह सकते हैं।
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरीं, सीसीटीवी की निगरानी में होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश असवाल ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनावी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगा। पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अफसर को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है। उन्हें बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि 12 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव बैलेट पेपर से होगा।
विज्ञापन

इनमें मुकाबला
इस चुनाव में तीन ग्रुप, जिसमें शंख ग्रुप, गाय ग्रुप तथा त्रिशूल ग्रुप के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हर बूथ पर एक पीठासीन और तीन पोलिंग अधिकारी होंगे
उप चुनाव अधिकारी जगमोहन तड़ियाल ने बताया कि गढ़वाल सभा की ओर से उपलब्ध कराई गई 20465 मतदाताओं की सूची को 12 पोलिंग बूथ में बांटा गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन पोलिंग अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त 6 चुनाव पर्यवेक्षक भी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी पर्यवेक्षक, पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारी तीनों दलों की ओर से उपलब्ध कराए गए सदस्य ही हैं जो पूरी चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंख ग्रुप से पदाधिकारियों का पैनल
प्रधान - शंकर सिंह पंवार
वरिष्ठ उप प्रधान- एसपी बमोला उप उप प्रधान - बलवंत सिंह बिष्ट
महासचिव - बीरेंद्र सिंह कंडारी
सचिव - दयानंद बड़थ्वाल
वित्तसचिव -जयेंद्र सिंह भंडारी
सांस्कृतिक सचिव- प्यार सिंह रणावत
निरीक्षक - कर्ण सिंह पंवार
माल सचिव - मान सिंह भंडारी
संगठन सचिव -करण असवाल, रोशन शास्त्री, उमा राणा और आशा नौटियाल.


गाय ग्रुप से पदाधिकारियों का पैनल
प्रधान - कुंदन लाल उनियाल
वरिष्ठ उप प्रधान -धीरज सिंह राणा
उप प्रधान - अनिल कुमार जोशी
महासचिव - सरूप सिंह नेगी
सचिव - मस्त राम नौटियाल
वित्तसचिव -जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण
सांस्कृतिक सचिव- संजय कुमार जखमोला,
निरीक्षक - कुंवर सिंह रावत
माल सचिव -संजय उनियाल
संगठन सचिव - जगदीश, रतूड़ी गजेंद्र सिंह नेगी, मनोज बुडाकोटी और प्रवीन सिंह रावत

त्रिशूल ग्रुप के पदाधिकारियों का पैनल
प्रधान -धर्मपाल सिंह रावत
वरिष्ठ उप प्रधान -जगदीश सिंह रावत
उप प्रधान - आशाराम सेमवाल
महासचिव - बुद्धि चंद डोटियाल
सचिव - बलवंत सिंह रावत
वित्त सचिव - प्रीतम सिंह नेगी
सांस्कृतिक सचिव- नीरज सेमवाल
निरीक्षक -कालिका प्रसाद,
माल सचिव - राकेश नेगी
संगठन सचिव - अजय कुमार गौड़, देवीदत्त ममर्गाइं, रतन सिंह नेगी और बृजमोहन सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed