{"_id":"60506d968ebc3e8ceb0ed888","slug":"garbage-collector-vehicles-running-without-number-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : बिना नंबर के चल रहीं कचरा उठाने वाली गाड़ियां, लोगों का सवाल-हादसा हुआ तो कैसे होगी पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : बिना नंबर के चल रहीं कचरा उठाने वाली गाड़ियां, लोगों का सवाल-हादसा हुआ तो कैसे होगी पहचान
Tue, 16 Mar 2021 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बिना नंबर के चल रही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शहर में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को बिना नंबर प्लेट के ही संचालित किया जा रहा है। ऐसे में इन गाड़ियों से होने वाले हादसे को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गाड़ी से कोई हादसा हुआ तो उसकी पहचान कैसे होगी। हालांकि इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त तिलकराज का कहना है कि गाड़ियों के नंबर के लिए आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन
शहर में कचरा उठाने के लिए निगम 300 गाड़ियां संचालित करेगा। इसमें से 226 गाड़ियां शहर के अलग-अलग सेक्टरों से कचरा उठाने लगी हैं, लेकिन इनमें नंबर प्लेट ही नहीं लगी हैं जबकि स्मार्ट सिटी का दावा था कि जो भी गाड़ी सड़क पर आएगी उसके दस्तावेज पूरे होंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के पंजीकरण व नंबर लगाने का काम निगम का है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आरएलए से गाड़ियों का पंजीकरण नंबर तो मिल गया है, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आरएलए से ही मिलेगी। निगम अपनी ओर से कोई नंबर प्लेट नहीं लगा सकता है। जैसे ही वहां से सूचना आएगी, नंबर प्लेट लगवा ली जाएगी। तब तक गाड़ियों के शीशे पर नंबर की पर्ची चिपकाई गई है।
विज्ञापन