फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage around town, on the road employee

शहर में चारों तरफ कूड़ा, सड़क पर मुलाजिम

Fri, 24 Jan 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 24 Jan 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
Garbage around town, on the road employee
सफाई मुलाजिमों की हड़ताल से शहर में फैली गंदगी को हटाने के लिए प्रशासन ने वीरवार को दोबारा  प्रयास किया। कड़ी सुरक्षा में फेज-11 में कूड़े की ट्रॉलियां उठाई भी गईं। लेकिन, जैसे ही हड़ताली मुलाजिमों को इसकी खबर मिली। मुलाजिमों ने तुरंत वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया। साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता, एसडीएम लखमीर सिंह व एसपी सिटी स्वर्णदीप पहुंचे गए।
विज्ञापन


उन्होंने मुलाजिमों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, जब कोई सहमति नहीं बनी तो अफसर सफाई मजदूर फेडरेशन के नेताओं को डीसी ऑफिस मीटिंग के लिए बुला ले गए।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर पौने बारह बजे के करीब प्रशासन ने पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड व अन्य इंतजाम इंतजाम साथ लेकर फेज-11 सफाई शुरू करवाई। दो जेसीबी लगाकर कूड़े को हटाने में लगी थीं। इस बीच कूड़ा उठाने की भनक फेज-9 में इकट्ठे हुए हड़ताली मुलाजिमों को लग गई। इसके बाद मुलाजिम गाड़ियों में भरकर सीधे फेज-11 पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में अधिकारियों ने मुलाजिमों के एक डेलीगेशन से डीसी से मुलाकात करवाई गई। लेकिन इसमें भी मुलाजिम नेता अपनी बातों पर अड़े रहे। मीटिंग में मुलाजिम नेताओं ने जल्दी ही हड़ताल खत्म करने के लिए संकेत दिए हैं। हालांकि, प्रशासन के अधिकारी उम्मीद जता रहे है कि जल्दी ही मामला हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed