{"_id":"6313ba0ab2211c18b4607435","slug":"ganpati-bappa-morya-s-cheers-aarti-performed-with-251-lamps-chandigarh-news-pkl461325131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे, 251 दीपों से उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे, 251 दीपों से उतारी आरती
विज्ञापन
सेक्टर-45 की गौशाला से गणेश विसर्जन के दौरान भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित गोशाला में स्थापित गणेश जी को ढोल बाजा और महाआरती के साथ विदाई दी गई। इस दौरान महाआरती में मेयर सरबजीत कौर अपने पति जगतार सिंह ढिल्लों के साथ पहुंचीं। उन्होंने 251 दीपों के साथ भगवान गणपति की आरती उतारी। गणेश भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे।
इस मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान 40 से भी अधिक वाहनों का काफिला साथ रहा। गोशाला की ओर से 21 भक्तों को गणेश प्रतिमाएं दी गई थीं। वे सभी अपने अपने घरों से गोशाला लेकर आए थे। सभी की सामूहिक आरती उतारी गई। शोभायात्रा के बाद अपने वाहनों से रोपड़ पहुंचकर सरहिंद नहर में गणपति की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। ढोल बाजा और बैंड बाजा के धुन पर भक्त नृत्य करते रहे।
अबीर और गुलाल के साथ र्हुई पुष्पवर्षा
आरती से पहले भजन किए गए। इस मौके पर अबीर और गुलाल के साथ पुष्प वर्षा भी हुई। शोभायात्रा को सेक्टर-45 में घुमाया गया। इस मौके पर गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार निक्कू, चेयरमैन सुमित शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव रजनीश शर्मा, खजांची दलीप रावत, पंडित लाखी राम, अजय शर्मा, अवनीश बंसल उपस्थित रहे।