फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangwar in kapurthala modern jail

कपूरथला मॉडर्न जेल में गैंगवार, पांच जख्मी

Sun, 09 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 09 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
gangwar in kapurthala modern jail
कपूरथला की माडर्न जेल में गैंगवार
माडर्न जेल कपूरथला में 20 दिन में तीसरी गैंगवार की घटना ने जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। शनिवार देर शाम दो गुटों में हुए विवाद में पांच हवालाती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से तीन घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला और दो को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 302 में बंद हवालाती मनजिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव खोजा भोगपुर जालंधर और 307 में बंद कमलजीत सिंह पुत्र अविनाश सिंह निवासी बस्ती शेखां जालंधर ने बताया कि शनिवार शाम वह दोनों अपने साथियों, कुलविंदर सिंह, रॉकी, नेकी और पवित्र सिंह के साथ जेल के अस्पताल से दवा लेकर आ रहे थे। इस दौरान गोगा, शेखर, आरजू, दीपू, घुग्गी, राजबीर, वरुण समेत 40-50 कैदियों ने रंजिशन राडों और लोहे की पाइपों से उन पर हमला कर दिया। इसमें वह दोनों, कुलविंदर सिंह, रॉकी, नेकी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रॉकी और नेकी जेल के अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पवित्र ठीक है, जो बैरक में ही बंद है। 
विज्ञापन


मनजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह चार अप्रैल को जेल में आया है। उसकी किसी से रंजिश नहीं है। इसके बावजूद उस पर हमला हुआ है। कमलजीत सिंह ने जेल के डीएसपी इकबाल सिंह धालीवाल पर आरोप लगाया कि वह 20 हजार से 40 हजार रुपये लेकर चक्की में बंद गैंगस्टरों को खोल देते हैं, जो जेल में उत्पात मचाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीएसपी धालीवाल छह साल से यहीं पर तैनात हैं। उनकी शह पर हवालातियों पर हमला होता है। उसने कहा कि जब 50 कैदी उन पर हमला कर रहे थे, उस समय उनकी सुरक्षा में केवल चार मुलाजिम ही तैनात थे। यह सब जेल प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

gangwar in kapurthala modern jail
कपूरथला की माडर्न जेल में गैंगवार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांच बजे हमलावरों ने उन्हें घायल कर दिया, लेकिन जेल प्रशासन गारद का इंतजार करता रहा। आठ बजे गारद के आने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।  शुक्रवार को भी कैदियों में वालीबाल खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले 19 और 23 मार्च को भी जेल में गैंगवार हुई। उसके बाद गुरदासपुर जेल में कैदियों ने उत्पात मचाया। जेलों में कैदियों में गैंगवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

डीएसपी इकबाल सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्होंने जेल में सख्ती की है, जो कैदियों को मंजूर नहीं है। इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वैसे भी वह दो दिन से छुट्टी पर हैं और उनकी अनुपस्थिति में यह घटना हुई है। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।  एसपी जेल कुलविंदर सिंह थियाड़ा ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए कहा कि 3000 कैदियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है।

उन्होंने डीएसपी पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चक्की में से कैदी केवल उनकी अनुमति से ही बाहर आ सकते हैं। दोनों डीएसपी उनकी अनुमति के बिना गैंगस्टर को चक्की से बाहर नहीं ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed