फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters had arrived in Chandigarh to complete their target and were planning to rob a car near the bus stand.

Chandigarh News: टारगेट पूरा करने चंडीगढ़ पहुंचे थे गैंगस्टर, बस स्टैंड के पास कार लूटने की फिराक में

Wed, 20 May 2026 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gangsters had arrived in Chandigarh to complete their target and were planning to rob a car near the bus stand.
चंडीगढ़। विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अगला निशाना सौंपा जाना था। इसके लिए वे सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास कार लूटने की फिराक में थे, ताकि लूटी गई कार का इस्तेमाल कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल क्षेत्र में सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार तीन शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ऑपरेशन सेल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा ऑपरेशन सेल के डीएसपी विकास श्योकंद और इंस्पेक्टर सतविंदर दूहन ने मंगलवार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के माध्यम से विदेश में बैठे गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे और वहीं से उन्हें लगातार निर्देश मिल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के पुराना गांव निवासी प्रभजोत सिंह, तरनतारन के खडूर साहिब स्थित गांव पखोके निवासी जोबनप्रीत सिंह और गांव दिनेवाल निवासी अजय पाल सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार को तीनों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात तीनों आरोपी सेक्टर-43 बस स्टैंड के आसपास घूम रहे थे और किसी वाहन चालक को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर सतविंदर दूहन को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह से जुड़े हथियारबंद युवक शहर में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल क्षेत्र में जाल बिछाया। जब पुलिस टीम ने संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने प्रभजोत सिंह को .32 बोर पिस्तौल सहित दबोच लिया, जबकि अजय पाल और जोबनप्रीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से करीब पांच राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान एक एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। बाद में खुद को चारों ओर से घिरा देख दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ग्लॉक-26, एक जिगाना सहित तीन विदेशी पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed