फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster opens fire on Punjab Police personnel; Death during treatment, team reached miscreant house to raid

Punjab: हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने की फायरिंग, सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां, होशियारपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Mar 2024 01:53 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस एक सूचना के आधार पर गैंगस्टर के घर में रेड करने के लिए पहुंची हुई थी, लेकिन गैंगस्टर ने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Gangster opens fire on Punjab Police personnel; Death during treatment, team reached miscreant house to raid
आरोपी और मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी के तहत मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मुकेरियां के डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध हथियार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मनसूरपुर में छापा मारा गया। गैंगस्टर सुखविंदर राणा ने पुलिस जाब्ते को आते देखकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान सीने में गोली लगने से सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं, गैंगस्टर के घर पर हुई फायरिंग के बीच जब तक पुलिस ने मोर्चा संभाला, तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी में बदला गांव मंसूरपुर
पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद ही छापा मारा था, लेकिन आरोपी एक पुलिसकर्मी को सीने में गोली मारकर फरार हो गया है।


25 हजार रुपये का रखा इनाम
सुखविंदर राणा पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद एक और मामला दर्ज कर बाकी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी की फोटो जारी करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। -सुरिंदर लांबा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed