{"_id":"630d076bb0d4a731c92771bb","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-on-10-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: लॉरेंस की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, अब इस मामले में 10 दिन की रिमांड पर, CIA खरड़ में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: लॉरेंस की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, अब इस मामले में 10 दिन की रिमांड पर, CIA खरड़ में होगी पूछताछ
Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
सार
लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा में खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में रखा गया है। वहां पर कई अन्य गैंगस्टरों को लाकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा हथियारों के नेटवर्क से लेकर पंजाब में एक के बाद एक हो रही लोगों की हत्याओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल
विस्तार
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने भाई का जाली पासपोर्ट बनवाकर उसे विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को 10 दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे उक्त मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर एनडीपीए से जुड़े केस में अब खरड़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी डाल दी है। इसके बाद आरोपी को खरड़ अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे 10 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस लॉरेंस से पूछताछ सीआईए की इमारत में करेगी। हालांकि इससे पहले सुरक्षा को लेकर जिला अदालत पूरी तरह से छावनी में बदल थी। काफी संख्या में पुलिस के जवान और कमांडो दस्ता वहां पर मुस्तैद था।
विज्ञापन
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा में खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में रखा गया है। वहां पर कई अन्य गैंगस्टरों को लाकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा हथियारों के नेटवर्क से लेकर पंजाब में एक के बाद एक हो रही लोगों की हत्याओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन