फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrencce Bishnoi and Sampat Nehra Appeared in Panchkula Court

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा कोर्ट में हुए पेश, सभी आठ आरोपियों पर आरोप तय

Wed, 13 Nov 2019 09:55 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Nov 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrencce Bishnoi and Sampat Nehra Appeared in Panchkula Court
lawrence bishnoi

विभिन्न राज्यों की कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के अलावा दीपक उर्फ टीनू, इंद्रप्रीत उर्फ पैरी समेत कुल आठ आरोपियों को बुधवार पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। पंचकूला के विभिन्न पुलिस थानों के सात एसएचओ समेत सीआईडी और स्पेशल टास्क फोर्स के कमांडोज कड़े पहरे के बीच सभी आठ आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा को पुलिसकर्मियों और कमांडोज की दो अलग-अलग टीमें कड़े सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर में दाखिल होकर कोर्ट रूम तक ले गईं। कोर्ट में सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में आरोप तय किए गए। इसके बाद कोर्ट ने आगामी सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि निर्धारित की।  
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील अमित डुडेजा ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई को दो विभिन्न मामलों में पेशी पर लाया गया था। पिछली सुनवाई के दौरान मामलों में आरोपों पर बहस पूरी कर ली गई थी। इसके चलते बुधवार को सभी आरोपियों पर आरोप तय किए गए। गैंगस्टर संपत नेहरा को फरीदकोट जेल से पेशी पर लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को राजस्थान जेल से पेशी पर लाया गया था। आरोपी संपत नेहरा को भी अपने साथी को पुलिस हिरासत से छुड़वाकर ले जाने के मामले में पेश किया गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दो अलग-अलग मामलों में पेशी पर लाया गया। इनमें पंचकूला-मोरनी रोड पर पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी एक बिजनेसमैन की कोठी के बाहर गोलियां चलाने और सिविल अस्पताल-6 से पुलिस हिरासत से साथी दीपक उर्फ टीनू को छुड़वाने के मामले शामिल हैं।

दस बजे से ही मुस्तैद रही पुलिस 
जिला अदालत में सुबह करीब 10 बजे से ही डीसीपी के दिशा-निर्देशों और दो एसीपी के नेतृत्व में करीब सौ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे ताकि उक्त आरोपियों का कोई साथी या अन्य बाहरी व्यक्ति कानून व्यवस्था को खराब नहीं कर सके। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और कोर्ट के बाहर लगती मुख्य सड़कों पर भी पैनी नजर बनाए रखी। पेशी के दौरान आरोपियों को आमजन से दूरी पर कोर्ट के अंदर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed