फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala Murder Accused Goldy Brar Features in Canada's Most Wanted List

Punjab News: मूसेवाला का हत्यारा गोल्डी बराड़ कनाडा में भी मोस्ट वांटेड घोषित, सूची में 15वें स्थान पर नाम

Tue, 02 May 2023 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 May 2023 09:35 AM IST
सार

गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसके बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder Accused Goldy Brar Features in Canada's Most Wanted List
गैंगस्टर गोल्डी बराड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ को कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। सूची में उसे 15वें स्थान पर रखा गया है। उस पर हत्या व हथियारों की तस्करी के आरोप हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि बराड़ कनाडा छोड़ चुका है और अब अमेरिका में रह रहा है।

विज्ञापन


‘बोलो बेवसाइट (बी ऑन द लुकआउट) प्रोग्राम’ सूची में उसका नाम शामिल है। यह वेबसाइट जनहित में जानकारी प्रसारित करती है। हालांकि नई दिल्ली में तैनात कनाडा के उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि जून 2022 में बराड़ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद से कनाडा पुलिस का वांछित था। वहीं, अब उसे आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


गोल्डी बराड़ को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कुछ समय पहले दायर आरोप पत्र में बताया था कि गोल्डी के संबंध आतंकी संगठनों से हैं। गोल्डी को भारत लाने के लिए पंजाब व केंद्र सरकार काफी समय से प्रयास कर रही हैं। गोल्डी बराड़ पर पंजाब में 25 से अधिक केस दर्ज हैं। केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले विदेश में छिपे 28 गैंगस्टरों व आतंकियों की सूची जारी की थी। इसमें भी गोल्डी बराड़ का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने गोल्डी समेत 44 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया था। इनमें से 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन गोल्डी बराड़ विदेश में होने से पकड़ में नहीं आया था। भारत ने काफी प्रयास कर इंटरपोल की मदद से उसे रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। वहीं, पुलिस ने 1850 पन्नों की जो चार्जशीट दायर की थी, उसमें भी गोल्डी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed