फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Gagan arrested, had killed his friend two days ago on suspicion of being an informer

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को सफलता: पंजाब पुलिस के SI का बेटा गगन गिरफ्तार, मुखबिरी के शक में की थी दोस्त की हत्या

Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
सार

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि कई दिनों से गगन को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। वीरवार को भी सेक्टर 38 में गगन को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जहां कार सवार दो युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Gangster Gagan arrested, had killed his friend two days ago on suspicion of being an informer
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में वांछित पंजाब पुलिस के एसआई के बेटे गैंगस्टर गगनदीप उर्फ गगन को बड़माजरा से एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गगन ने खुलासा किया कि बुधवार को सेक्टर-23 में उसने अपने दोस्त कशिश की गोली मारकर हत्या की थी। 

विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-23 के मकान नंबर 3289 से गोहाना के रहने वाले हरियाणा पुलिस मुलाजिम के बेटे कशिश गहलावत का शव बरामद किया। उसके सिर में गोली लगी थी। 
विज्ञापन


कशिश गहलावत वर्तमान में खुड्डा अलीशेर में रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि गगन को शक था कि कशिश उसकी मुखबरी पुलिस को न कर दे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एसएचओ रोहित कुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि कई दिनों से गगन को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। वीरवार को भी सेक्टर 38 में गगन को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जहां कार सवार दो युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि गगन के हैप्पी पसिया के साथ भी लिंक सामने आए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि कहीं हैप्पी पासिया उसे शहर के थानों पर हमला करने के लिए तो नहीं इस्तेमाल करने वाला था।

पुलिस को देख शौचालय में घुसकर चलाई गोली

क्राइम ब्रांच ने बड़माजरा में एक घर में ट्रैप लगाया। पुलिस को देखकर आरोपी शौचालय में घुस गया और गोली चला दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी दीपक पारिक ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद जॉइंट ऑपरेशन में गगन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गगन के साथ मौजूद सेक्टर-23 निवासी कशिश खुराना को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसी के घर की दूसरी मंजिल से शव बरामद हुआ है। कशिश सेक्टर 23 में एक नेपाली लड़की एनी के साथ रह रहा था। दोनों ड्रग्स के आदी हैं। वारदात के बाद कशिश और लड़की गायब थे। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों नशे में धुत्त लग रहे हैं। 

सूत्रों ने बताया कि मृतक कशिश, गगन और कशिश खुराना ने सेक्टर 23 में एक साथ ड्रग्स का सेवन किया था। हत्या के बाद गगन और कशिश खुराना मौके से भाग निकले थे।

दो दिन से घर में पड़ा था शव, मौके से ड्रग्स बरामद

सेक्टर 23 में मकान नंबर 3289 के सेकेंड फ्लोर पर कशिश गहलावत का शव बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे और मुंह पर खून लगा था। पुलिस को शव के पास से ड्रग्स भी बरामद किया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे सेक्टर 17 थाना प्रभारी रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पांच घंटे तक जांच की, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि गोली सिर में फंस गई है। शाम करीब 7 बजे शव को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed