{"_id":"58bd4bb04f1c1bf60fe7e742","slug":"gangster-doing-business-vaya-whatsapp-and-facebook-from-amritsar-central-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बैठकर ही गैंगस्टर करते हैं व्हाट्सऐप पर डीलिंग और FB पर सुनाते हैं फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बैठकर ही गैंगस्टर करते हैं व्हाट्सऐप पर डीलिंग और FB पर सुनाते हैं फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल को सुधार गृह कहा जाता है, लेकिन यहां जेलों में रहने वाले गैंगस्टर सुधरने के बजाय बिगड़ रहे हैं। जेलों में बैठे बैठे ही बाहर की दुनिया पर राज करते हैं। अमृतसर सेंट्रल जेल में कई ऐसे गैंगस्टर हैं जिनके तार पाकिस्तान तस्करों से जुड़े हैं। अमृतसर के अतिरिक्त फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, नाभा व मोगा जेल में कुछ गैंगस्टर के बारे में पुख्ता सबूत मिले हैं जो मोबाइल को जेल में इस्तेमाल कर वाट्सऐप पर डीलिंग करते हैं।
फेसबुक पर फरमान जारी करते हैं। गलत पहचान से सोशल मीडिया पर चलने वाले इन तमाम अकाउंट पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नजरें हैं। ऐसे अकाउंट की जांच एसटीएफ के स्पेशल साइबर क्राइम टीम कर रही है। एसटीएफ के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जेल में गैंगस्टरों व पाकिस्तानी तस्करों के बीच सांठगांठ होती है। ऐसे में जेल में मोबाइल के माध्यम से सारा नेटवर्क चल रहा है।
कुछ महीनों से जेलों में बंद गैंगस्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा अब सक्रिय नही दिखते लेकिन एसटीएफ हर वो फोन नंबर खंगाल रही है जिसकी लोकेशन जेल के टावर से होते हुए ऐसे फोनों तक पहुंच रही है जो राष्ट्रद्रोही हैं। ऐसे गैंगस्टरों का नेटवर्क तोड़ने के लिए एसटीएफ जेल प्रबंधन के साथ मिलकर समय-समय पर चेकिंग करती है। जल्द ही जेलों में मोबाइल फोन पहुंचाने वाले बेनकाब होंगे।

दस दिन में अमृतसर जेल से 22 मोबाइल बरामद
मोबाइल यूजर्स
अमृतसर सेंट्रल जेल में पिछले दस दिनों में 22 मोबाइल फोन पकड़े गए हैं। यह फोन कुछ ऐसे तस्करों के पास से मिले हैं जिनके तार पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े रहे हैं। कुछ गैंगस्टर हैं तो कुछ गैंगस्टर के गुर्गे। इन लोगों के पास मोबाइल कैसे पहुंचता है इसकी जांच जेल प्रबंधन के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी कर रही है।
गैंगस्टर गहिया खान रिमांड पर
गैंगस्टर बग्गा खान का साथी गहिया खान चार दिन पुलिस रिमांड पर है। मक्खू की अदालत से एसटीएफ ने गाहिया खान का रिमांड लिया है। एसटीएफ ने गहिया खान व बग्गा खान गिरोह को पिछले दिनों ही मक्खू में गिरफ्तार किया था। इसके पहले गैंगस्टरों व एसटीएफ के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। एसटीएफ गाहिया खान से किन-किन राजनेताओं के साथ रिश्ते रहे हैं, हथियारों की सप्लाई कौन देता था, यह पूछताछ कर रही है।
गैंगस्टरों को हथियार बेचने वाला गिरफ्तार
अजनाला पुलिस ने गैंगस्टरों को हथियार बेचने वाले गांव भिट्टेविंड (अजनाला, अमृतसर) निवासी गुरनाम सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई मुख्तार सिंह का कहना है कि गुरनाम सिंह लोगों के लाइसेंसी हथियार चोरी करके गैंगस्टरों को औने-पौने भाव में बेच दिया करता था। पूछताछ चल रही है।