फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gangajal, gangajal delivery at home, gangajal delivery by post, indian postal service

गुड न्यूज: अब घर बैठे 15 रुपये में मिलेगा गंगाजल, डाकघर देगा सुविधा

Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
दीपक शर्मा/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
दीपक शर्मा/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
gangajal, gangajal delivery at home, gangajal delivery by post, indian postal service
अब घर तक पहुंचेगा गंगाजल, पोस्ट ऑफिस की सुविधा - फोटो : डेमो फोटो
लोगों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। गंगाजल लाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग के माध्यम से अब प्रदेशवासियों को घर बैठे ही गंगाजल की सुविधा मिल पाएगी। इसके लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार से प्रदेश के नौ डिवीजन पोस्ट ऑफिसों के अंतर्गत प्रधान डाकघरों में गंगाजल आ चुका है। कुरुक्षेत्र में हेड पोस्टमास्टर मेहरचंद ने बताया कि ऋषिकेश स्थित प्लांट से प्रदेश के प्रधान डाकघरों में गंगाजल पहुंच चुका है।
विज्ञापन


प्रधान डाकघरों में मिलने वाला गंगाजल दो साइज की बोतलों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आमजन की जेब का ध्यान रखते हुए बोतलों की कीमत भी बेहद किफायती रखी गई है। 200 एमएल की 15 रुपये और 400 एमएल की बोतल का दाम 22 रुपये निर्धारित किया गया है। सोमवार को पहले ही दिन इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। इनमें से 400 एमएल की बोतल स्कूल प्रिंसिपल और 200 एमएल की एक अन्य व्यक्ति ने खरीदी है।
विज्ञापन


ऋषिकेश और गंगोत्री से आएगा गंगाजल
विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऋषिकेश और गंगोत्री में गंगाजल की पैकिंग के लिए प्लांट लगाए गए हैं। हालांकि इनमें से फिलहाल ऋषिकेश स्थित प्लांट से प्लास्टिक की बोतलों में गंगाजल की सप्लाई शुरू हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय बाद गंगोत्री प्लांट से भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यहां से गंगाजल की बोतलें 250 एमएल और 500 एमएल में उपलब्ध होंगी। इनकी कीमत 25 रुपये और 35 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीसाइकिल हो सकेंगी बोतलें

gangajal, gangajal delivery at home, gangajal delivery by post, indian postal service
अब घर तक पहुंचेगा गंगाजल, पोस्ट ऑफिस की सुविधा - फोटो : डेमो फोटो
खास बात यह है कि अलग-अलग साइज की ये प्लास्टिक की बोतलें रिसाइकिल योग्य होंगी। इन्हें एक बार प्रयोग कर फिर इस्तेमाल लायक बनाया जा सकेगा। इसका फायदा ये मिलेगा कि प्लास्टिक के रीसाइकिल होने से प्रदूषण व गंदगी से निजात मिल पाएगी।

गंगाजल के लिए बनाया स्पेशल काउंटर
अधिकारियों ने बताया कि प्रधान डाकघर से गंगाजल लेने के लिए आमजन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। लोगों की सुविधा के लिए एक काउंटर खासतौर पर तैयार कराया गया है। यहां प्रधान डाकघर में सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आमजन को टिकटों के साथ-साथ गंगाजल भी बड़ी आसानी से मिल सकेगा।

इन डिवीजनों पर पहुंचा पहला स्टॉक

gangajal, gangajal delivery at home, gangajal delivery by post, indian postal service
अब घर तक पहुंचेगा गंगाजल, पोस्ट ऑफिस की सुविधा - फोटो : डेमो फोटो
शुरुआत के तौर पर प्रदेश के नौ पोस्ट डिवीजन ऑफिसों में गंगाजल की बोतलों का स्टॉक भेजा गया है। इसके तहत अंबाला डिवीजन ऑफिस में 29 बोतलें, कुरुक्षेत्र में 9, फरीदाबाद में 9, सोनीपत में 9, भिवानी में 10, रोहतक में 18, करनाल में 31, गुड़गांव हेड ऑफिस में 25 और हिसार में 22 बोतलों को मिलाकर सभी डिवीजनों में 162 बोतलों का पहला स्टॉक पहुंच चुका है।

पोर्टल के जरिये घर बैठे भी मिलेगा गंगाजल : गर्ग
डिवीजन पोस्ट ऑफिस अधीक्षक आईसी गर्ग ने कहा कि लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय डाक ने यह अनूठी पहल की है। चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा सर्कल से इस संबंध में पत्र आ चुका है।

इसके बाद प्रदेश के नौ डिवीजनों के प्रधान डाकघरों में गंगाजल की बोतलें काउंटर से मिलनी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा ई-पोर्टल के जरिये बुकिंग करके घर बैठे भी गंगा मंगवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए पूर्व निर्धारित अतिरिक्त शुल्क जरूर देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed