Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang war in Chandigarh... Lawrence's close associate Perry shot dead in broad daylight

Chandigarh News: चंडीगढ़ में गैंगवार... लॉरेंस के करीबी पैरी की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

Tue, 02 Dec 2025 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gang war in Chandigarh... Lawrence's close associate Perry shot dead in broad daylight
विज्ञापन


चंडीगढ़।
सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरी पर दर्ज हैं 12 मामले

इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं। जनवरी 2023 में पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। वह उस समय पंजाब के डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा था।

गैंग तक पहुंचाता था रंगदारी की रकम

पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग संचालन करता था। वह स्थानीय क्लब, डिस्कोथेक और बार संचालकों से रंगदारी इकट्ठा कर गैंग तक पहुंचाने का काम करता था। मार्च 2022 में चंडीगढ़ पुलिस ने उसे रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामलों में गिरफ्तार किया था। उस समय उसके कब्जे से यूएस मेड अंडरवुड (राइफल), ऑस्ट्रिया मेड 9 एमएम ग्लॉक (पिस्टल) और 20 कारतूस बरामद हुए थे। सेक्टर-33 के रहने वाले पैरी को जनवरी 2023 में पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भी गिरफ्तार किया था। उस समय पैरी को पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल होने के आरोप में मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सुंदरनगर से दबोचा था।

पैरी ने पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई को पेशी के समय ढाबे के पास से पुलिस हिरासत से फरार होने में मदद की थी। उस समय लॉरेंस को नेपाल से दबोचा गया था।



सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि पैरी की हत्या उसके करीबी ही कर सकते हैं। घटना ने ट्राईसिटी में अपराधियों के बीच तनाव और रंगदारी की भयावहता को उजागर कर दिया है। लोगों में डर का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

कॉलेज टाइम से दोस्त थे पैरी और लॉरेंस
पैरी और लॉरेंस की दोस्ती डीएवी कॉलेज के दिनों से मानी जाती है। पैरी सोपू का पूर्व नेता भी था। गोल्डी बराड़ के साथ टकराव ने ट्राईसिटी में अपराध की वारदात को और खतरनाक बना दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस अभी पूरे इलाके में सघन छानबीन कर रही है।

पिता पंजाब पुलिस से रिटायर व भाई है एएसआई

पैरी के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रह चुके हैं और अब रिटायर हैं। पैरी का एक बड़ा भाई भी पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। पैरी की लगभग सवा महीने पहले 19 अक्टूबर को अंबाला में शादी हुई थी। शादी में राजनीतिक और उद्योग जगत के कई नामी लोग शामिल हुए थे।


सड़क से मिले पांच खोल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सड़क से पांच और कार से कुछ खोल बरामद किए हैं। दो गोलियां कार के बोनट और दो शीशे पर लगी मिलीं। आईजी और उनकी टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक टॉर्च की रोशनी में अन्य गोलियों के खोल खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed