फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape case at chandigarh

चंडीगढ़ रेपः पीड़िता पर बनाया जा रहा समझौते का दबाव

Mon, 23 Dec 2013 11:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
gang rape case at chandigarh
दुराचारी पुलिस गैंग का शिकार बनी रेप पीड़िता के परिवार पर समझौते के लिए आरोपियों के परिजनों की ओर से दबाव और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबलों के जानकारों ने कुछ मध्यस्थों के माध्यम से लड़की के परिजनों से संपर्क कर बीस-बीस लाख रुपये देने की पेशकश की है। यह खुलासा पीड़िता के वकील ने किया है।

पीड़िता के वकील ब्रजेश्वर जसवाल ने बताया कि जब मामला दर्ज किया जा रहा था तब भी समझौता कराने के लिए लगातार फोन आ रहे थे।

उन्हें अब सूचना मिली है कि आरोपियों के साथी समझौते के लिए मोटी रकम की पेशकश कर रहे हैं। जसवाल के अनुसार अब समझौते का कोई लाभ आरोपियों को नहीं होने वाला।
विज्ञापन


नियम के मुताबिक पीड़िता के बयान सीआरपीसी की धारा-164 के तहत न्यायधीश के समक्ष दर्ज हो चुके हैं। कोर्ट के पास पीड़ित का पक्ष आ चुका है।

लड़की की नौकरी छूटी
वकील के अनुसार बाबा रामदेव के पीड़िता के घर जाने से उसकी पहचान उजागर हो गई है। ऐसे में परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लड़की की पार्ट टाइम नौकरी छूट गई है। वह पढ़ने भी नहीं जा पा रही। मदद के लिए कुछ एनजीओ ने संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अन्य लड़कियां भी थीं चंगुल में
पांचों आरोपियों का सोमवार को रिमांड समाप्त हो रहा है। जांच टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभी तक अन्य लड़कियों के बारे में पूछताछ नहीं की है।

पीड़िता के भाई का कहना है कि तीन अन्य लड़कियों से भी इन पुलिसकर्मियों ने जबरन संबंध बनाए हैं। यह बात उसे अपनी बहन से पता चली है।

रिमांड की मांग से बच सकती है पुलिस

पीड़िता के वकील ब्रजेश्वर जसवाल ने कहा कि आरोपियों को राहत देने के लिए पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कह सकती है।

पुलिस कर्मचारियों से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ करने के लिए उनका रिमांड बढ़ाया जाए यह मांग वह अपनी ओर से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed