फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gandhi jayanti, memorable things about father of nation mahatma gandhi

#gandhijayanti: बापू से जुड़ी 16 ऐसी बातें, जो आप जानते नहीं होंगे

Sun, 02 Oct 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti, memorable things about father of nation mahatma gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दुनिया भर में एक महान शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है। वे अपने आदर्शों और अहिंसा के पक्के थे। उन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी विशेष मान-सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन


इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि दुनिया के महान वैज्ञानिकों में शुमार आइंस्टीन ने कहा था कि कुछ सालों बाद लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे कि महात्मा गांधी जैसे शख्स दुनिया में थे।
विज्ञापन


गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। देश के कई कोने ऐसे हैं, जहां से उनकी यादें जुड़ी हैं। ऐसी ही एक जगह हरियाणा में भी है। जानिए ऐसी ही कुछ और बातें---
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी जी से जुड़ी इन बातों को पढ़िए, हैरान होंगे

gandhi jayanti, memorable things about father of nation mahatma gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
आपको जानकर हैरानी होगी कि महात्मा गांधी को पांच बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। गांधी जी को सम्मान देने के लिए एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गोल चश्मा पहनते थे। गांधी जी नकली दांत लगाते थे, जिसे वह अपने कपड़े में रखते थे। महात्मा गांधी हर रोज 18 किलोमीटर पैदल चलते थे। इस लिहाज से गांधी जी पुरी दुनिया के दो चक्कर लगा सकते हैं।

अपनी मौत से एक दिन पहले महात्मा गांधी कांग्रेस पार्टी को भंग करने पर विचार कर रहे थे। महात्मा गांधी की अंतिम यात्रा 8 किलोमीटर तक चली थी। गांधी जी के नाम से भारत में 53 मुख्य मार्ग हैं जबकि विदेशों में 48 सड़के हैं। गांधी जी के कपड़ों सहित उनकी कई वस्तुएं आज भी मदुरई के म्यूजियम सुरक्षित हैं। अपने पूरे जीवन में गांधी जी ने कभी कोई राजनीति पद नहीं लिया।

जिस अंग्रेजी सरकार के खिलाफ गांधीजी ने आंदोलन किया उसी अंग्रेजी सरकार ने महात्मा गांधी की मौत 21 साल बाद उनके सम्मान में स्टांप जारी किया था। गांधी जी ने बोएर युद्ध में बतौर सैनिक हिस्सा लिया था। दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी को 15 हजार डॉलर मिलते थे जो आजके तकरीबन 10 लाख रुपए के बराबर है।

हरियाणा का ये जिला संजोए है बापू की यादें

gandhi jayanti, memorable things about father of nation mahatma gandhi
पलवल रेलवे स्टेशन
हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे एक जिले पलवल से गांधी जी की बेहद खास याद जुड़ी है। स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने के लिए बनाए गए रोलेट एक्ट के खिलाफ गांधी जी रेलगाड़ी से जलियांवाला बाग अमृतसर गए थे।

इस सफर के दौरान रास्ते में पलवल रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश सरकार ने 10 अप्रैल 1919 को बापू को पहली बार गिरफ्तार किया था। पलवल के इतिहास में ये अध्याय खास तौर से जुड़ गया।

उसके बाद 2 अक्टूबर 1938 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस पलवल आए, तो उन्होंने गांधी जी की याद में एक स्मारक का शिलान्यास किया। उस स्मारक को आज गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के नाम से जाना जाता है।

करीब 5 एकड़ में फैले इस आश्रम में उनके बचपन से लेकर अंतिम सफर तक की कई चीजें संजो कर रखी गई हैं। इसलिए ट्रस्ट को लोग मिनी राजघाट का दर्जा भी देते हैं।

जहां पहली बार गिरफ्तार हुए, वो स्टेशन उपेक्षा का शिकार

gandhi jayanti, memorable things about father of nation mahatma gandhi
पलवल रेलवे स्टेशन
गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी चरण मंगला बताते हैं कि पलवल का वह स्टेशन आज खस्ता हाल में है और सरकारी स्तर पर उपेक्षा का शिकार है। स्टेशन पर एक स्मारक बना है, जिसे दो अक्तूबर या 30 जनवरी को ही महत्व दिया जाता है।

ऑफिस में न्यूजपेपर की कटिंग लगी है, जो उस समय की है जब बापू को गिरफ्तार किया गया था। गांधी जी का नाम जुड़ा होने के बावजूद पलवल को वह एतिहासिक महत्व नहीं मिला, जिसका वह हकदार है। यदि सरकार व प्रशासन इस ओर गंभीर हो, तो पलवल का नाम और रोशन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed