फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   future of 1135 candidates locked in evm, politicians speaks on punjab assembly election 2017

पंजाब चुनावः मतदान करने के बाद जीत का दावा, चौंकाने वाली दिग्गजों की बाणी

Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
रमेश शुक्ला (सफर)/अमर उजाला, अमृतसर
रमेश शुक्ला (सफर)/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
future of 1135 candidates locked in evm, politicians speaks on punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद दिग्गज जब पोलिंग बूथ से बाहर आए तो हर किसी ने जीत का दावा किया। ईवीएम में आज पंजाब के 1135 उम्मीदवारों का भविष्य कैद हो गया, जिसका फैसला जानने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शनिवार को मतदान करने लिए पहुंचे लोगों ने किसके पक्ष में वोट डाला, यह 11 मार्च को साफ हो जाएगा। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है और अब उम्मीदवारों को 34 दिनों तक का इंतजार 24 घंटे बेचैन करेगा।
विज्ञापन


वहीं, कई उम्मीदवारों ने खुद को वोट डालने के बाद बड़े-बड़े दावे किए। हालांकि कई उम्मीदवारों के चेहरे उड़े हुए दिखे, पर कुछ उम्मीदवारों को जीत का सेहरा अपने पार्टी के बूथ पर खड़ी भीड़ से दिख रहा था। जानिए मतदान करने के बाद किस उम्मीदवार ने क्या कुछ कहा-
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहे गुरु जी पंजाब दे नाल हैं, कांग्रेस आ गई सत्ता विच। अमृतसर ईस्ट में मतदान करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने कांग्रेस पर पूरा भरोसा जताया है। 11 को फैसला कांग्रेस के पक्ष में होगा। वह ईस्ट से लाखों वोटों से जीत हासिल करेंगे।
- नवजोत सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू की बोलती 11 मार्च को बंद हो जाएगी, जब उन्हें पता चलेगा कि वो हार गए हैं। जनता का उत्साह विकास कार्यों को देखते हुए और बढ़ा है। यह सीट भाजपा जीत कर सरकार बनाएगी।
- राजेश हनी

जीत पक्की है, बादल साहिब की हैट्रिक

future of 1135 candidates locked in evm, politicians speaks on punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
जीत पक्की है। तीसरी बार जनता प्रकाश सिंह बादल को मुख्यमंत्री बना रही है। विकास नारा है। पूरे पंजाब का विकास होगा। खुशी है जनता शिअद-भाजपा के पक्ष में है। अमृतसर नार्थ की यह सीट भाजपा जीतकर बादल साहिब की अगुवाई में सरकार बनाएगी।
- अनिल जोशी

कांग्रेस हाईकमान को अमृतसर नार्थ की सीट जीतकर कांग्रेस दे रही है, यहां से कांग्रेस जीतेगी। जिस तरह कांग्रेस के हक में जनता खड़ी हुई है, उससे एक बात साबित हो गई है कि लोग स्वार्थी नहीं हैं। विकास के साथ-साथ अच्छा समाज भी चाहते हैं।
- सुनील दत्ती

सीट शिअद-भाजपा  की झोली में है। कांग्रेस व आप दोनों हवा में हैं। इस बार रिकार्ड मतों से दोबारा शिअद-भाजपा अमृतसर साउथ की सीट जीतेगी।  
- गुरप्रताप सिंह टिक्का (शिअद-भाजपा)

यह सीट मैंने ही शिअद-भाजपा की टिकट पर जीती थी, दोबारा पहले से अधिक मतों से कांग्रेस की टिकट पर जीत रहा हूं। मेरे पूर्वज कांग्रेसी थी, मैं भी भटक गया था। कांग्रेस यह सीट जीतेगी।
- इंद्रबीर सिंह बुलारिया (कांग्रेस, साउथ)

शिअद-भाजपा इतिहास बनाएगी

future of 1135 candidates locked in evm, politicians speaks on punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
यह सीट कांग्रेस से जीतकर शिअद-भाजपा इतिहास बना रही है। खुशी है कि लोगों ने तीसरी बार सरकार पर और केन्द्र सरकार पर मोहर लगाई है।
जीत हमारी ही होगी।
- राकेश गिल (शिअद-भाजपा, वेस्ट)

कांग्रेस की सरकार पंजाब ने बना दी है, मतदान केन्द्रों पर कांग्रेसियों का उत्साह हर बूथ पर मिला। यह सीट कांग्रेस जीतकर सत्ता पर काबिज हो रही है।
- डा. राजकुमार वेरका (कांग्रेस, वेस्ट)

मजीठा की सीट शिअद-भाजपा पहले से अधिक वोटों से जीत रही है। कांग्रेस व आप दोनों दावे जो मर्जी कर ले 11 को फैसला आ जाना है। जीत यहां से पक्की है, पंजाब में तीसरी बार बादल साहिब की सरकार बन रही है।
- विक्रम सिंह मजीठिया (शिअद-भाजपा)

बादल एंड कंपनी की छुट्टी हो गई है। कांग्रेस की लहर पंजाब भर में है। सरकार कांग्रेस की बनेगी। मजीठा सीट कांग्रेस जीत रही है। सब कर्मो का फल है। जनता परमेश्वर तुल्य है।
- लाली मजीठिया (कांग्रेस)

आप जीतेगी मजीठा से। बादल एंड कंपनी का सफाया हो गया है। पंजाब में आप की सरकार बन रही है। लोगों ने कांग्रेस व शिअद-भाजपा सभी को नकार दिया है। पंजाब का विकल्प केवल आप है, इसे आप सब ने समझा।  
- हिम्मत सिंह शेरगिल (आप)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed