फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fury among employees increasing DC rate bowl and beg

डीसी रेट न बढ़ाने पर कर्मचारियों में रोष, कहा- कटोरा पकड़कर मांगेंगे भीख

Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fury among employees increasing DC rate bowl and beg
चंडीगढ़। 2020 में डीसी रेट न बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने भीख मांगकर विरोध जताने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने प्रशासन को 12 अगस्त का समय दिया है। यह बात ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के संयोजक अश्वनी कुमार ने वीरवार को सेक्टर-32 के वाटर वर्कर्स में चल रहे प्रदर्शन के दूसरे दिन कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आउटसोर्सिंग वर्कर्स का डीसी रेट बढ़ाने की अपील करते कहा कि प्रशासन खर्च कम करने के नाम पर आउटसोर्सिंग वर्कर्स का शोषण कर रहा है जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं उन्होंने खाली पदों को जल्द भरने, डीए का भुगतान जल्द करने, एमसी इंप्लाइज नियमों में संशोधन करने की मांग की ताकि कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सके।
विज्ञापन

वहीं दिसंबर 1996 के बाद डेलीवेज वर्कर्स को प्रशासन द्वारा बनाई पॉलिसी में कवर करके नियमित किया जाए। मिड-डे मील वर्कर्स और पब्लिक हेल्थ विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों का लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए। सरकारी स्कूलों में काम करने वाले चौकीदारों के काम के आठ घंटे निश्चित किये जाए। पब्लिक हैल्थ विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड का रुका हुआ वेतन तुरंत दिया जाए। अगला प्रदर्शन बागबानी विभाग सेक्टर-23 में शुक्रवार को होगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में नरिंदर कुमार, राजिंदर कुमार, बजरंगी शर्मा, महिपाल, कुलदीप सिंह और रविंदर बिंदू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed