{"_id":"5794d6344f1c1b4e45c4b606","slug":"funeral-ssp-maninder-singh-firozpur-ssp-dgp-punjab-suresh-kumar-arora-jalandhar-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के SSP को नम आंखों से दी विदाई, डीजीपी और कमिश्नर ने दिया कंधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के SSP को नम आंखों से दी विदाई, डीजीपी और कमिश्नर ने दिया कंधा
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
SSP Funeral
- फोटो : amar ujala
फिरोजपुर में तैनात एसएसपी मनमिंदर सिंह (47) को रविवार सुबह नम आंखों से विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे हरनामदासपुरा के श्मशानघाट में किया गया। डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा और कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने उनके तिरंगे से लिपटे शव को कंधा दिया।
पंजाब पुलिस की सलामी के बाद बेटे मनराज ने पिता मनमिंदर सिंह के पार्थिव शव को मुख्य अग्नि दी। गौरतलब है कि शनिवार को फिरोजपुर में तैनात एसएसपी मनमिंदर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
जालंधर की डिफेंस कालोनी से सटी अटवाल कॉलोनी के रहने वाले एसएसपी मनमिंदर सिंह के परिवार में पत्नी कर्मजीत कौर के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी मनकरण (18) खालसा कॉलेज में पढ़ती है। बेटा मनराज (15) इनोसेंट हार्ट में ग्यारहवीं का छात्र है। कर्मजीत कौर बार-बार बेसुध हो रही थीं, परिवारिक सदस्यों ने उन्हें संभाला।

Trending Videos
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोें ने दी श्रद्धांजलि
SSP Funeral
- फोटो : amar ujala
मनमिंदर सिंह कांग्रेसी पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ के चचेरे भाई थे। साल 1988 बैच के पीपीएस अधिकारी मनमिंदर सिंह सबसे पहले जलालाबाद में बतौर इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। इसके बाद डीएसपी बने, फिर साल 2000 में फिरोजपुर के एसपी बन गए थे। एसएसपी बने उन्हें पांच साल का समय हुआ था। मानसा और बटाला में तैनात रहने के बाद करीब चार महीने पहले ही वह बतौर एसएसपी फिरोजपुर तैनात हुए थे।
इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोें में डिवीजनल कमिश्नर हरभूपिंदर नंदा, डीजीपी इंटेलीजेंस अनिल शर्मा, एडीजीपी संजीव कालड़ा, डीसी कमल किशोर यादव, एडीसी गिरीश दयालन, डीसीपी हरजीत सिंह, पीएपी के कमांडेंट राजपाल सिंह संधू, कमांडेंट पीएपी ट्रेनिंग पवन उप्पल, कमांडेंट तुलसी राम, पीएपी के स्पोर्ट्स सचिव नवजोत सिंह माहल, आईजी जालंधर लोकनाथ आंगरा, एसएसपी जालंधर हरमोहन सिंह, एडीसीपी हेडक्वार्टर अमनीत कौंडल, एडीसीपी-1 जसवीर सिंह, एडीसीपी-2 अमरीक सिंह पवार, एसीपी हेडक्वार्टर दीपिका सिंह ने उनको श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा जालंधर के कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी, अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान कमल शर्मा, कांग्रेसी नेता अवतार हैनरी, कांग्रेसी नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू, पार्षद सुशील रिंकू, आप नेता बब्बू नीलकंठ मौजूद रहे।