फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Funeral of father and son in Pathankot, who died in road accident at Chandigarh

चंडीगढ़ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई थी मौत, पठानकोट में एक साथ जली चिता

Wed, 25 Dec 2019 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Funeral of father and son in Pathankot, who died in road accident at Chandigarh
पिता-पुत्र की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में पठानकोट के मोहल्ला घरथौली निवासी बाप-बेटे की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ से दोनों के शव पठानकोट लाए गए और बुधवार को नम आंखो से सिविल अस्पताल के सामने श्मशान घाट में बाप-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक प्रवीण कुमार (35) मोहाली फेज 3बी में फास्ट फूड का काम करता था और बेटा रोहन तीसरी कक्षा का स्टूडेंट था। 

विज्ञापन


मृतक प्रवीण का बड़ा बेटा मयंक उर्फ जानू हादसे के समय अपने नाना के घर पर सेक्टर 20 में मौजूद था। सोमवार देर रात मोहाली में काम खत्म कर प्रवीण अपनी पत्नी ज्योति व बेटे रोहन के साथ स्कूटी पर चंडीगढ़ सेक्टर-29 वापस लौट रहा था। बेटा स्कूटी के आगे खड़ा था और स्कूटी के पीछे बैठी पत्नी ज्योति ने हाथ में क्रेट पकड़ा था। 
विज्ञापन


जब वे सेक्टर 33 गुरुद्वारे के सामने पहुंचे तो एक्टिवा अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल से टकरा गई। पूरी वारदात सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक पहले बेटे का सिर बिजली पोल से टकाया,  इसके बाद प्रवीण पोल से टकराकर कुछ दूरी पर जा गिरा। जबकि पीछे बैठी ज्योति पति से टकराने के बाद वहीं गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण व बेटे रोहन की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर पठानकोट में पहुंची तो शहर में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। घायल ज्योति को पति और बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पठानकोट लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस चंडीगढ़ के अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed