{"_id":"58b706c84f1c1b5d1c831388","slug":"from-today-you-can-apply-for-income-certificates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से आय प्रमाण पत्र के लिए कर सकते हैं आवेदन, लेकिन एक शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आय प्रमाण पत्र के लिए कर सकते हैं आवेदन, लेकिन एक शर्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार से कोई भी आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संपर्क सेंटर पर आवेदन कर सकता है। संपर्क सेंटर पर ही आवेदन फार्म उपलब्ध रहेगा। आय प्रमाण पत्र बनाने से पहले अब आवेदक की कई स्तरों पर जांच होगी।
पहले आवेदक के एरिया का एसएचओ बताई गई आय और संसाधनों की जांच करेगा। उसके बाद रेवेन्यू से जुड़े पटवारी और कानूनगो भी जांच कर अपनी रिपोर्ट करेंगे। पुलिस और रेवेन्यू अधिकारियों की रिपोर्ट मिलान के बाद ही आवेदक को आय प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। फिलहाल कई महीनों से प्रशासन ने आय प्रमाण पत्र देने बंद कर रखे थे।
स्कूल ईडब्ल्यूएस कोटे में स्टूडेंट्स को नहीं दे रहे थे एडमिशन
आय प्रमाण पत्र न होने के कारण स्कूल भी ईडब्ल्यूएस कोटे में स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं दे रहे थे। प्रशासन सेल्फ अटेस्टेड शपथ पत्र पर आय संबंधी जानकारी को ही स्कूलों द्वारा मान्य किए जाने के लिए कहता रहा, लेकिन स्कूलों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। परेशान अभिभावक मामले की शिकायत लेकर एडवाइजर परिमल राय के पास पहुंच गए थे। इसके बाद डीसी ऑफिस में काफी माथापच्ची के बाद आय प्रमाण पत्र दिए जाने का रास्ता निकाला गया।

दो पटवारियों पर गिरी थी गाज
आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : File Photo
दो पटवारियों पर गिरी थी गाज
दो पटवारियों पर गाज गिरने के बाद प्रशासन ने आय प्रमाण पत्र देना बंद कर दिया था। पटवारियों ने एक व्यक्ति को आय संबंधी जो प्रमाण पत्र जारी किया था उसके आधार पर उक्त व्यक्ति ने अपने बेटे को ईडब्ल्यूएस कोटे की सीट पर दाखिला दिलवाया था।
दाखिला न मिलने वाले दूसरे अभिभावक ने उक्त व्यक्ति की शिकायत प्रशासन से कर दी थी। जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति की संपत्ति बताई गई संपत्ति से कहीं ज्यादा है। इस कारण प्रमाण पत्र देने वाले पटवारियों पर कार्रवाई हुई। इसके बाद पटवारियों ने आय प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया। उनका तर्क था कि व्यक्ति चंडीगढ़ में बहुत से लोग माइग्रेटरी हैं। उनकी चंडीगढ़ से बाहर भी प्रॉपर्टी होती है। इस कारण हर जगह जाकर जांच कर पाना संभव नहीं है।