फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From today, treatment under Ayushman will be available in private hospitals, IMA agreed on written assurance

Haryana: आज से निजी अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान के तहत इलाज, लिखित आश्वासन पर माना आईएमए

Thu, 04 Jul 2024 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 12:55 AM IST
सार

15 जुलाई तक 133 करोड़ रुपये जारी करने के लिखित आश्वासन पर आईएमए मान गई है। 

विज्ञापन
From today, treatment under Ayushman will be available in private hospitals, IMA agreed on written assurance
Doctor - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का इलाज वीरवार से एक बार फिर शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) हरियाणा के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लिखित आश्वसन दिया कि 15 जुलाई तक लंबित 133 करोड़ रुपये अस्पतालों को जारी कर दिए जाएंगे। बैठक के बाद आईएमए हरियाणा के राज्य प्रधान डॉ. अजय महाजन ने एलान कि वह संतुष्ट हैं और अब निजी अस्पताल इस योजना के तहत मरीजों का इलाज करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


30 जून को आईएमए हरियाणा ने 1 जुलाई से इस योजना के तहत मरीजों को इलाज देने से बंद करने का एलान किया था। बुधवार को हरियाणा सचिवालय में एक घंटा चली बैठक में निजी अस्पताल संचालकों ने बताया कि क्लेम की राशि मिलने में एक साल से छह माह तक का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत हरियाणा अथॉरिटी के अधिकारियों से जब संपर्क किया जाता है तो ठोस जवाब नहीं दिया जाता। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि भविष्य में राशि जारी करने में विलंब नहीं होगा। अथॉरिटी के पास डाक्टरों की कमी थी, इसे दूर कर दिया गया है। 15 जुलाई तक लंबित क्लेम की राशि जारी कर दी जाएगी।


एक दिन पहले ही 50 हजार क्लेम निपटाते हुए विभाग ने 18 करोड़ की राशि जारी की गई थी। लंबित केस निपटाने के लिए 70 अतिरिक्त डॉक्टरों को काम सौंपा गया है। प्रत्येक डॉक्टर को 1500 केस निपटाने होंगे। बैठक में एसीएस के साथ स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. आरएस पूनिया, आयुष्मान अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आदित्य दहिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed