{"_id":"657cbaafce9d69dbe2086e04","slug":"from-today-the-fare-of-ac-and-non-ac-buses-in-the-city-is-the-same-chandigarh-news-c-16-pkl1043-306739-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज से शहर में एसी और नॉन एसी बस का किराया एक समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज से शहर में एसी और नॉन एसी बस का किराया एक समान
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 160 एसी बसों में शनिवार से नॉन एसी बस का किराया लगेगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कुछ दिन पहले यह आदेश जारी किए थे जो शनिवार से लागू होकर 15 फरवरी 2024 तक प्रभाव में रहेंगे। इसके बाद फिर एसी और नॉन-एसी बस का किराया अलग-अलग हो जाएगा।
परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल की मिडी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है। सर्दियां शुरू होते ही सभी एसी बसों में एसी बंद कर दिया जाता है। इन बसों में हीटिंग सिस्टम भी नहीं है। इसलिए, हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक इन 160 एसी बसों में नॉन-एसी बस का किराया लगेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। रोजाना बसों में सफर करने वाले लोग मासिक पास बनवाते हैं। उन्हें दामों का एक होने से 200 रुपये का लाभ होगा, क्योंकि मासिक (जनरल) एसी बस का पास 900 रुपये में बनता है जबकि नॉन-एसी बस का पास 700 रुपये में बन जाता है। सरकारी कर्मचारी, छात्रों को भी पास बनवाने में फायदा होगा। इसके अलावा रोजाना पास भी लोगों को 15 रुपये सस्ता पड़ेगा। नॉन-एसी बस का डेली पास प्रति व्यक्ति 60 रुपये का बनता है, जबकि एसी बस का 75 रुपये में बनता है। अब 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक दोनों बसों के लिए 60 रुपये में यह पास बनेंगे। हालांकि 15 फरवरी के बाद फिर एसी और नॉन एसी बसों का किराया अलग-अलग हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद सीटीयू की बसों में एसी चलने लगता है।
-- - ट्राइसिटी रूट पर वर्तमान दाम-- -
दूरी नॉन-एसी बस एसी बस
पांच किलोमीटर तक 10 15
पांच से 10 किलोमीटर तक 20 25
10 किलोमीटर से ज्यादा 25 30
(16 दिसंबर से 15 फरवरी तक एसी बस में भी नॉन-एसी बस का किराया लगेगा)