फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From November 26, "Chandigarh LitFest, Literati 2016, See the full schedule

26 नवंबर से ‘चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016’, देखिए पूरा शेड्यूल

Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
From November 26, "Chandigarh LitFest, Literati 2016, See the full schedule
चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016 - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी द्वारा चौथे ‘चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016’ का आयोजन 26 नवंबर से सुखना लेक क्लब में किया जाएगा। इस दो दिवसीय फेस्ट का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्नर डेविड लिलियट भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी और फेस्टिवल की डायरेक्टर डॉक्टर सुमिता मिश्रा ने बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित कॉफ्रेंस  के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद साहित्य प्रेमियों को फेस्ट के जरिए नए और पुराने लेखकों के साथ सीधी बातचीत और उनसे लेखन से प्रेरणा लेने का अवसर मुहैया कराना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल लिटराटी में शामिल होने वाले लेखकों में इंडियाज फर्स्ट लिटरेरी पॉपस्टार के तौर पर मशहूर अमीश त्रिपाठी, थ्रिलर राइटर अश्विन सांघी, पूर्व पाकिस्तानी टीवी प्रोड्यूसर तारिक फतेह, जानी मानी पत्रकार और लेखक शैफाली वासुदेव, जाने माने मनोचिकित्सक, लेखक और संस्थापक माइंड बॉडी क्लीनिक श्याम भट्ट शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के लेखक भी बढ़ाएंगे सम्मान

From November 26, "Chandigarh LitFest, Literati 2016, See the full schedule
चंडीगढ़ लिटफेस्ट, लिटराटी 2016 - फोटो : अमर उजाला
कनाडा के लेखक भी बढ़ाएंगे सम्मान
लिटराटी फेस्ट की कोऑर्डिनेटर सुपर्णा सरस्वती पुरी ने बताया कि लिटराटी 2016 में कनाडा के जाने माने कवि और नाटककार नॉरम स्कूटा और उपन्यासकार शोना सिंह बल्डविन शामिल होंगे। 

इस साल पंजाबी में क्रिएटिव राइटिंग और फिल्म मेकिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लेखक जस गरेवाल और स्टार कामेडियन गुरप्रीत घुग्गी अपने अनुभव सांझा करेंगे। शनिवार शाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली स्टैंड अप कॉमेडियन राधिका वाज भी प्रस्तुति देंगी।

यह रहेगा शेड्यूल
26 नवंबर
सुबह 10:45 से11:45 : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर फेस्ट का करेंगे उद्घाटन।
 दोपहर 12 से 1 बजे : परवाज कार्यक्रम के तहत पंकज राग, डॉक्टर सुमिता मिश्रा और सतीश गुलाटी और माधव कौशिक करेंगे बात।
 2:45 से 3:45: अभिव्यक्ति और आधुनिकता कार्यक्रम के तहत वंदना राग, सुनीता जैन और चंद्रकांता के साथ गुरमीत सिंह करेंगे बात।
3:45से 4:45 मिस्ट्रीज ऑफ द माइंड कार्यक्रम के तहत श्याम भट्ट सुपर्णा पुरी के साथ करेंगे बात।
 4:45 से 5:30 पंजाबी सिनेमा पर जस्स गरेवाल और गुरप्रीत घुग्गी के साथ बलप्रीत सिंह करेंगे बात।

27 नवंबर
सुबह 10:30 से 11:15 वंदना शुक्ला से बात करेंगे विजय वर्धन ।
 11:15 से 12:00 : समरीन छावड़ा, गुरसाहिबा गिल, अवलीन कौर लांबा के साथ  विवेक अत्रे करेंगे बात।
दोपहर बाद 2:45 से 3:45 सईद नकवी नील कमल पुरी के साथ करेंगे इंटरेक्ट।
 4:00 से 5:15 अमीश त्रिपाठी और शैफाली वासुदेव के बीच बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed