फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From constable to SSP all the conected have from smugglers: Harsimrat Kaur

सिपाही से लेकर एसएसपी तक सभी नशा तस्करों से मिले हैं : हरसिमरत कौर

Sun, 08 Jul 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Sun, 08 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
From constable to SSP all the conected have from smugglers: Harsimrat Kaur
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर - फोटो : File Photo
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शनिवार देर शाम तलवंडी साबो में नशे की ओवरडोज से जिंदगी गंवाने वाले लवप्रीत के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी और चार वर्षीय बच्ची समेत परिजनों के साथ दुख बंटाया और उन्हें हौसला दिया। इस दौरान हरसिमरत बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस का नशा तस्करी में अहम रोल है, जिसके चलते कैप्टन को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।  
विज्ञापन


हरसिमरत ने आरोप लगाया कि सूबे की पुलिस के हर एसएसपी को पता है कि कौन व्यक्ति कहां पर नशा बेचता है, इसके बावजूद पुलिस नशा तस्करों पर नकेल नहीं कस रही। उन्होंने कहा कि एसएसपी से लेकर सिपाही तक नशा तस्करों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कैप्टन से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर वह पंजाब को नशे के चुंगल से नहीं निकाल सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर उनके साथ अकाली नेता जीत मोहिंदर सिंह और अन्य वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed