{"_id":"6815a792750f14ca4309117c","slug":"from-2026-chandigarh-mayor-elections-will-be-held-by-showing-hands-instead-of-secret-ballot-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः चंडीगढ़ में अब मेयर चुनाव में नहीं हो सकेगी धांधली, प्रशासन ने बनाया प्रस्ताव; जनता देगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः चंडीगढ़ में अब मेयर चुनाव में नहीं हो सकेगी धांधली, प्रशासन ने बनाया प्रस्ताव; जनता देगी मंजूरी
Sat, 03 May 2025 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 10:52 AM IST
सार
2024 के मेयर चुनावों में तत्कालीन प्रीसाइडिंग ऑफिसर और मनोनीत पार्षद अनिल मसीह पर गुप्त रूप से आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में डाले गए आठ वोटों को जानबूझकर रद्द करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 में चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में हुई धांधली के बाद अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2026 से मेयर चुनाव गुप्त मतदान की जगह हाथ खड़े कराकर होंगे। प्रशासन ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे अगले कुछ दिनों में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को भेजने की तैयारी है। उनकी मंजूरी के बाद जनता से सुझाव मांगे जाएंगे और फिर अंतिम अधिसूचना जारी होगी।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा: जल विवाद के बीच एक मंच पर आए नायब सैनी-भगवंत मान... लेकिन न दुआ न सलाम
वर्तमान में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होते हैं, जिसमें एक-एक करके पार्षद गुप्त वोट डालते हैं। अनिल मसीह कांड के बाद यह सवाल उठे थे कि जब 35 पार्षदों ने ही वोट डालना है और वह सभी पार्षद किसी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीत कर आए हैं। ऐसे में गुप्त मतदान क्यों कराया जाता है। इसकी जगह हाथ खड़े करके चुनाव कराने की मांग की गई।