फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fresh security review of VIPs in Haryana, 34 upgraded from Z Plus to X category security.

Chandigarh News: हरियाणा में वीआईपी की नए सिरे से की गई सुरक्षा समीक्षा, 34 को जेड प्लस से एक्स श्रेणी की सिक्योरिटी

Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Fresh security review of VIPs in Haryana, 34 upgraded from Z Plus to X category security.
खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की रहेगी जेड प्लस सुरक्षा
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे, नए मंत्रियों की सुरक्षा भी होगी तय
चंडीगढ़। हरियाणा में नए सिरे से सरकार के गठन के बाद अब वीआईपी लोगों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से समीक्षा की गई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रदेश के 34 वीआईपी लोगों को जेड प्लस से लेकर एक्स श्रेणी की सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। इसी समीक्षा के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। साथ ही पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की भी जेड प्लस सुरक्षा जारी रखी गई है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। वहीं, एक कैबिनेट व सात राज्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके लिए नए सिरे से सुरक्षा तय की जाएगी। प्रदेश में नई सरकार के गठन और इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला की ओर से सुरक्षा को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका दायर करने के बाद सीआईडी ने नए सिरे से वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की है। इसी आधार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के केस में फैसला सुनाने वाले सीबीआई जज जगदीप सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी और हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा पुलिस की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

ये दिग्गज रहेंगे वाई श्रेणी की सुरक्षा घेरे में
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, एचएसजीपीसी के सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा, एडीएसजे सुशील कुमार गर्ग और एचपीएस जीत सिंह बेनीवाल को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इनके अलावा गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व एनआईए निदेशक आइसी मोदी, राज्य मंत्री सीमा त्रिखा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन


एक्स श्रेणी में कई नेता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
एक्स श्रेणी सुरक्षा घेरे की बात करें तो इनमें कई नेता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें एचएसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष बाबा कर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद कुमारी सैलजा, आईएएस शेखर दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की पत्नी जसमा देवी, एचएसजीपीसी के महासचिव रमणीक सिंह मान, बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून, बहादुरगढ़ नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सरोज राठी के नाम शामिल हैं। साथ ही पंजाब के पूर्व डीजीपी ओपी शर्मा, हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू, पूर्व एडीजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव, पूर्व एडीजीपी शरद कुमार को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed