{"_id":"5835b2fa4f1c1b234113bd23","slug":"free-wifi-will-start-at-sector-43-bus-stop-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से इस बस स्टैंड पर लें मुफ्त Wi-Fi का मजा, डाउनलोडिंग भी फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से इस बस स्टैंड पर लें मुफ्त Wi-Fi का मजा, डाउनलोडिंग भी फ्री
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-43 बस स्टैंड पर वाई फाई की सुविधा
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के सेक्टर - 43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड में वाई फाई सुविधा दिसंबर से मिल सकती है। इसके लिए वीरवार को एक्सपर्ट्स की टीम दौरा वहां का दौरा करेगी और वाई फाई को सही स्पीड में चलाने की कोशिश करेगी। 43 बस स्टैँड पर वाई फाई जोन का ट्रायल बीते जून माह में किया गया था। जो सफल नहीं हो पाया था। स्पीड ठीक न होने के कारण वाई फाई सुविधा शुरू नहीं की गई।
वाईफाई के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और आईटी डिपार्टमेंट की ओर से बीएसएनएल से संपर्कसाधा गया है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर, बीएसएनएल इंजीनियर और अन्य आईटी एक्सपर्ट सेक्टर 43 बस स्टैंड का दौरा कर वाई फाई शुरू करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए वीरवार को टेस्टिंग की जाएगी।
बस स्टैंड पर वाई फाई की यह सुविधा लोगाें क ो 30 मिनट तक फ्री मिलेगी। इसके बाद के उपभोक्ता से चार्ज वसूला जाएगा।
ट्रायल सफल हुआ तो यहां भी होगा वाई फाई
अगर यह ट्रायल सफल रहा तो आईएसबीटी - 43 के अलावा सेक्टर - 17 प्लाजा , सुखना लेक सहित शहर के अन्य स्पॉट वाई फाई किए जाने की योजना है।
जून में इसकी टेस्टिंग सफल नहीं रही थी। इसलिए आईएसबीटी में वाई फाई चलाने की टेस्टिंग की जाएगी। अगर टेस्टिंग सफल रही तो सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर भी वाईफाई सुविधा शुरू की जाएगी ।
विज्ञापन
अमित तलवार, डायरेक्टर , चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट