{"_id":"9713c0378fd6e0259d9d33a73eb7691e","slug":"free-treatment-of-haryana-government-staff-now-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बुरी खबर
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ और पंचकूला में कार्यरत हरियाणा के कर्मचारियों को आपात स्थिति में भी सरकारी अस्पतालों में ही इलाज के लिए पहुंचना होगा।
विज्ञापन
इस साल कर्मचारियों को उक्त दोनों शहरों के निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर भी कोई छूट नहीं मिलेगी। दरअसल हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला के किसी भी निजी अस्पताल को अपने पैनल में शामिल नहीं किया है।
स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को यह सुविधा दी जाती है कि इमरजेंसी में वे पैनल में शामिल नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराएं। विभाग के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों के लिए यह तय किया गया है कि वे कर्मचारी का इलाज बिना एडवांस चिकित्सा खर्च लिए करेंगे और कर्मचारी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक चिकित्सा खर्च का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कर्मचारी बाद में सरकार से चिकित्सा खर्च के बिलों का रिबंर्समेंट लेने के पात्र थे। पिछले साल तक पैनल में शामिल रहे चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों में हरियाणा के कर्मचारियों के परिजनों को भी चिकित्सा खर्च में 20 फीसदी की छूट मिलती थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीपी लोचन ने बताया कि निजी अस्पतालों का सहयोग न मिलने के कारण इस साल विभाग ने किसी भी निजी अस्पताल को पैनल में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि गलत बिलिंग के कई मामले सामने आने के बाद विभाग ने यह फैसला किया है।