{"_id":"5764301c4f1c1b591811b939","slug":"free-platelets-will-provide-to-bpl-in-panchkula-by-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल धारकों को अब सरकारी अस्पताल में मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल धारकों को अब सरकारी अस्पताल में मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बीपीएल धारकों को जनरल अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी ये सुविधा। दरअसल जिले के बीपीएल धारकों को प्लेटलेट्स के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पंचकूला के जनरल अस्पताल में उन्हें यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग फ्री में मुहैया कराएगा। अब तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को इस सुविधा के नाम पर रेफर कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह सुविधा जनरल अस्पताल में मिल सके इसके लिए प्लेटलेट्स मशीन को इंस्टाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जब से राज्य सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस संबंध में घोषणा की है तब से किसी भी बीपीएल धारक को स्वास्थ्य विभाग ने प्लेटलेट्स मुहैया नहीं करवाया है। अस्पताल में प्लेटलेट्स मुहैया कराने के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई। इस संबंध में विभाग ने मई में नया सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें बीपीएल धारकों को फ्री में प्लेटलेट्स मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
क्या है नियम बीपीएल मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर जिला स्वास्थ्य कल्याण समिति की ओर से प्लेटलेट्स मुहैया कराई जाती है। इसके लिए बकाया फंड जारी होता है। प्लेटलेट्स के लिए विभाग शहर के प्राइवेट, गवर्नमेंट अस्पताल, पीजीआई, जीएमसीएच संपर्क करता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा
वर्ष 2012 से अब तक करीब 50 मरीज पहुंचे, लेकिन एक भी मरीज को यह सुविधा नहीं मिली।
साल 2015 में करीब 8 मरीज राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी, पिंजौर से पहुंचे थे। उन्हें भी इस सुविधा के नाम पर केवल रेफर किया गया।
डेंगू के मरीजों का आंकड़ा
2012 में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा करीब 120
2013 में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा करीब 55
2014 में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा करीब तीन
2015 में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 187
डॉ. कमला सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा ने बताया कि कितने बीपीएल मरीजों को प्लेटलेट्स मुहैया कराया गया है यह जानने के लिए इस बार अस्पताल से रिकार्ड मंगवाया जाएगा। रिकार्ड को बारीकि से चेक किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि मरीजों को यह सुविधा मिल सके। यदि रिकार्ड में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि अस्पताल में दाखिल बीपीएल मरीजों को फ्री में प्लेटलेट्स मुहैया कराए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा जिन बीपीएल धारकों को अस्पताल से रेफर किया जाता है उन्हें भी फ्री में प्लेटलेट्स की सुविधा दी जाती है।