फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Free Amritpal' painted on roadside in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में सड़क किनारे लिखा ''''फ्री अमृतपाल'''', किया पेंट

Tue, 28 Mar 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
'Free Amritpal' painted on roadside in Chandigarh
चंडीगढ़। अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने दो दिन पहले चंडीगढ़ में एक सड़क किनारे ''''फ्री अमृतपाल'''' लिख दिया। इसको लेकर हंगामा मच गया। आनन-फानन में दीवार पर लिखे शब्दों को सफेद पेंट से ढक दिया है। अब पुलिस उन शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने इसे लिखा है।सेक्टर-33/45 की डिवाइडिंग रोड की दीवार पर वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल के समर्थन में ''''फ्री अमृतपाल'''' का स्लोगन लिखा गया था। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शब्दों को पेंट किया गया। इस मामले में अब कार्रवाई करने की भी मांग होने लगी है। चंडीगढ़ युवा दल ने इससे संबंधित जानकारी ट्विटर के माध्यम से एसएसपी से सांझा की और ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा गया कि यह चिंता का विषय है, क्योंकि कुछ माह पहले भी सेक्टर-42 की फर्नीचर मार्केट स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड की दोनों तरफ कुछ शरारती तत्वों ने विवादित नारे लिख दिए थे। ये नारे नीले रंग के स्प्रे से लिखे गए थे। उस समय भी चंडीगढ़ पुलिस की तरफ के कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed