{"_id":"5c7d81c5bdec2214632588eb","slug":"free-air-service-from-chandigarh-to-srinagar-for-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को गो एयर और इंडिगो की सौगात, चंडीगढ़ से श्रीनगर तक फ्री में कर सकेंगे हवाई सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को गो एयर और इंडिगो की सौगात, चंडीगढ़ से श्रीनगर तक फ्री में कर सकेंगे हवाई सफर
Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो एयरलाइंस ने सशस्त्र बलों के लिए एक खास ऑफर दिया है। अब जवान फ्री में हवाई सफर कर सकेंगे। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुछ एयरलाइंस सुरक्षाबलों की मदद के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश कर रही हैं। इसी के मद्देनजर निजी विमानन सेवा गो एयर और इंडिगो ने सशस्त्र बलों के जवानों को एक खास सुविधा दी है।
विज्ञापन
इसके तहत चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाले विमानों की खाली सीटों पर जवानों को फ्री हवाई सेवा दी जाएगी। वहीं इस सुविधा के तहत अब सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों को गो एयर की फ्लाइट टिकट रद्द कराने और रि-शेड्यूल कराने के लिए भी किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
एयरलाइंस के अनुसार यह स्कीम विशेष तौर पर सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी सहित सभी सशस्त्रबलों के लिए पेश की है। सशस्त्रबल के जवान और अधिकारी इस स्कीम का फायदा 15 मार्च, 2019 तक उठा सकेंगे।
विज्ञापन