फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraudsters duped people of Rs 65,000 by giving them the task of liking a video

Chandigarh News: ठगों ने वीडियो लाइक करने का टास्क देकर 65 हजार ठगे

Wed, 28 May 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped people of Rs 65,000 by giving them the task of liking a video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। साइबर ठगों ने चंडीगढ़ की युवती को वीडियो लाइक करने का टास्क देकर 65 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने महिला कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है।

रामदरबार फेज-2 निवासी 28 वर्षीय संदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसे एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। उसने अपना नाम अवंती सिन्हा बताया। उसने कहा कि वह डायमंड प्रमोटर ऑनलाइन मीडिया कंपनी में काम करती है। आगे कहा कि उनकी कंपनी टास्क पूरा होने पर रुपये देती है। पीड़िता ठग की बातों में आ गई। उसने संदीप कौर को एक लिंक भेज दिया। संदीप ने लिंक ओपन कर टास्क पूरे करने शुरू कर दिए। आरोपी ने युवती को लगभग 6 हजार रुपये भी दिए। युवती को उस पर विश्वास हो गया। युवती आरोपियों के साथ टेलीग्राम अकाउंट पर भी बात करने लग गई। चार से पांच दिन लगातार टास्क पूरा करने के बाद संदीप ने अपने पैसे मांगे। जिसपर ठगों ने कहा कि टास्क पूरा करते समय उनसे कोई गलत एक्टिविटी हो गई है, जिससे उनका अकाउंट फ्रीज हो गया है। साथ ही कहा कि उनका स्कोर भी 80 हो गया है, जिसे 100 करना होगा। आरोपी ने अकाउंट को अनफ्रीज करने के लिए कंपनी को 40 हजार और स्कोर 100 करने के 25 हजार रुपये मांगे। महिला ने आरोपियों के बताए अकाउंट नंबर पर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसके बाद संदीप कौर ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed