फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with people in the name of sending abroad

27 लोगों के साथ धोखा, नकली वीजा और टिकट थमाया, एयरपोर्ट पहुंचे तो खुली पोल

Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud with people in the name of sending abroad
प्रतीकात्मक तस्वीर

अरमीनिया भेजने के नाम पर एक एजेंट ने राजस्थान के 27 युवकों को फर्जी वीजा और टिकट थमाकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। लेकिन जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने कागजात चेक किए तो सभी कागजात फर्जी पाए गए। जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने पांच घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज दिया। 

विज्ञापन


राजस्थान के नागौर और झुनझुनू निवासी जगदीश प्रसाद, पवन कुमार सहित 27 युवक शुक्रवार को पुलिस में शिकायत देने पहुंचे। जगदीश प्रसाद, पवन कुमार ने बताया कि फेसबुक के जरिए उनकी जान पहचान बठिंडा के एक एजेंट से हुई थी। जिसके बाद 25 युवकों को उसने अरमीनिया भेजने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


साथ ही दो अन्य जो कुवैत जाना चाहते थे, उन्हें कुवैत भेजने की बात कही। इसके बाद सभी लोगों ने एजेंट के झांसे में आकर 70 -70 हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा करवा दिए। एजेंट ने 27 नवंबर को कुवैत और अरमीनिया जाने के लिए टिकट और वीजा थमा दिया। जिसको जब चेक करवाया गया तो वह ऑनलाइन नहीं था और एजेंट लगातार टिकट और वीजा को असली बताता रहा। इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए सभी को बठिंडा बुला लिया। जहां उसने 4500-4500 रुपये प्रति व्यक्ति मेडिकल के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि जब वो 27 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पर तैनात अधिकारियों ने उनके सभी कागजात फर्जी पाए और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। जब उन्होंने अधिकारियों के सामने हाथ-पैर जोड़कर मिन्नतें कीं तो उन्हें एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। 

जब वो वापस बठिंडा आकर एजेंट के कार्यालय में गए तो उन्हें आश्वासन दिया कि एक दो दिन में उन्हें असली टिकट व वीजा देकर भेजा जाएगा लेकिन अभी तक न तो पैसे वापस किए गए और न ही असली टिकट और वीजा दिए गए । पीड़ितों ने बताया कि वो पिछले तीन दिन से एजेंट को बठिंडा में ढूंढ रहे हैं लेकिन उसका कोई पता नहीं है।

रेलवे स्टेशन और गुरुद्वारे में बीत रही रात
उन्होंने बताया कि अब उनके पास चाय पीने तक के पैसे नहीं हैं लेकिन जब वो पुलिस थाने में एजेंट के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उन्हें चाय पिलाई। पीड़ितों ने बताया कि वो रेलवे स्टेशन और गुरुद्वारों में रात काट रहे हैं। पुलिस से इंसाफ मिलने की उमीद लगाए हैं। इस संबंध में एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पीड़ितों के साथ इंसाफ होगा।

मोटे ब्याज पर पैसे उधार लेकर दिए थे: पीड़ित
एजेंट की ठगी का शिकार हुए पीड़ित पवन ने बताया कि इनमें से आधे लोगों ने विदेश जाने के लिए पांच रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब पर रुपये उधार लिए थे। जबकि कुछ लोगों ने अपने घर के जेवर व अन्य कीमती समान को बेचकर पैसों को जुगाड़ कर एजेंट को दिए थे। लेकिन उनको क्या पता था कि वो ठगी का शिकार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed