{"_id":"6526c194afde85f6be06d0e7","slug":"fraud-with-five-youths-in-amritsar-in-the-name-of-sending-them-to-canada-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पांच युवकों को भारी पड़ा कनाडा जाने का सपना, हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पांच युवकों को भारी पड़ा कनाडा जाने का सपना, हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस तक पहुंचा मामला
Wed, 11 Oct 2023 09:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:23 PM IST
सार
कनाडा जाने की चाह पांच युवकों को बहुत महंगी पड़ी। उन्हें एक युवक ने लाखों रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में कनाडा जाने का सपना पांच युवकों को बहुत भारी पड़ा। विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख 59 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर से पांच युवकों ने शिकायत की थी। इसके बाद ईओ विंग के एसीपी अश्विनी कुमार ने जांच की और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी व ईओ विंग के एसीपी ने आरोपी की पहचान गुरु नानक नगर बटाला रोड व हाल संधू कॉलोनी निवासी कपिल शर्मा उर्फ गैरी के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने राजिंदर कुमार अंगुराणा, निर्मलजीत सिंह, गुरमनदीप सिंह, हरपाल सिंह और राजिंदरपाल को ठगी का शिकार बनाया।
विज्ञापन
आरोपी गैरी ने कनाडा भेजने के नाम पर पीड़ितों से अलग-अलग समय में 31 लाख 59 हजार रुपये की राशि वसूली। एसीपी ने बताया कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो शिकायतकर्ताओं को कनाडा भेजा और न ही धनराशि लौटाई। उन्होंने बताया मामले की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन