फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with doctor Rs 1.30 crore in Chandigarh

चंडीगढ़ के डॉक्टर से 1.30 करोड़ की ठगी: स्टॉक मार्केट में ब्लॉक ट्रेडिंग का दिया लालच, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

चंडीगढ़ के एक डॉक्टर के साथ 1.30 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। शातिरों ने डॉक्टर को अपनी बातों में ऐसा फंसाया कि उसने अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 30 लाख 63 हजार 280 रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। 

विज्ञापन
Fraud with doctor Rs 1.30 crore in Chandigarh
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एक व्यक्ति के साथ 1.30 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। जिस शख्स के साथ यह ठगी हुई है वह पेशे से डॉक्टर हैं। सेक्टर-20ए के रहने वाले भारत कुमार ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं और सेक्टर-20 में उनका अपना क्लीनिक हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता भारत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया था, जिसमें उन्हें स्टॉक मार्केट के जरिए ब्लॉक ट्रेडिंग आईपीओ में निवेश करने को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक 6-7 दिन तक ग्रुप में बने रहते हुए उन्हें लगा कि यह सही है और उन्होंने ब्लॉक ट्रेडिंग में निवेश करने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे एक और नंबर से फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह कोटक सिक्योरिटी कस्टमर केयर से बात कर रहा है। आरोपी ने उनसे उनका मोबाइल फोन का मॉडल पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि उनके पास नोड वन प्लस मोबाइल फोन है। इसके बाद आरोपी की ओर से उन्हें एक लिंक भेज उसे क्लिक कर मांगी गई जानकारी देने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत कुमार शातिर की बातों में आ गए और उसके कहे अनुसार उक्त लिंक पर क्लिक कर पासपोर्ट, पैन कार्ड और अकाउंट अन्य जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी जालसाजों ने उनसे निवेश कराने के नाम पर अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 30 लाख 63 हजार 280 रुपये ट्रांसफर करा ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed