फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud was committed in the name of transfer of shop in Booth Market

Chandigarh News: बूथ मार्केट में दुकान को ट्रांसफर करने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Fraud was committed in the name of transfer of shop in Booth Market
चंडीगढ़।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-48 की बूथ मार्केट में इस्टेट ऑफिस की ओर से अलॉट की गई दुकान को ट्रांसफर करने में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-49 थाने में अशोक कुमार निवासी गांव-टोपरा खुर्द जगाधरी जिला यमुनानगर के खिलाफ संपत्ति की धोखाधड़ी के संबंध में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह सैनी निवासी वार्ड नंबर-9 जैन मंदिर के पास एसएएस नगर (मोहाली) पंजाब ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बूथ नंबर-228, मोटर मार्केट सेक्टर-48 को अशोक कुमार निवासी गांव कजहेड़ी को आवंटित किया था, जोकि अब गांव टोपरा खुर्द जगाधरी जिला यमुनानगर में रहता है। वह दोनों उक्त दुकान में जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी धारक हैं। इस दुकान का मूल आवंटी अशोक कुमार था। उसने इस्टेट ऑफिस में हलफनामा, जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी आदि दिए थे, जिसमें साफतौर पर लिखा था कि इस बूथ से संबंधित सारे भुगतान शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह सैनी द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद इस दुकान पर उसका कब्जा है लेकिन उसके पास इस्टेट ऑफिस से कुछ नोटिस आए, जिसमें भुगतान करने बारे लिखा था। वह खुद उप-मंडल मजिस्ट्रेट की अदालत में दो बार पेश हुआ। लीज डीड के निष्पादन के लिए आवेदन करने संबंधित कुछ समय मांगा। इस दौरान उसने अशोक कुमार से संपर्क किया ताकि वह दुकान संबंधित दस्तावेज अपने नाम ट्रांसफर करवा सकें लेकिन उक्त आरोपी अशोक कुमार ने अपना पुराना पता ही बदल लिया और फोन नंबर भी बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed