फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of six and a half lakh rupees from a woman by calling herself a doctor of Scotland

खुद को स्कॉटलैंड का डॉक्टर बताकर महिला से साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of six and a half lakh rupees from a woman by calling herself a doctor of Scotland
चंडीगढ़। खुद को स्कॉटलैंड का डॉक्टर बताकर सेक्टर-42 निवासी एक महिला से शातिरों ने छह लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने स्कॉटलैंड से पार्सल से गिफ्ट में सोने की चेन, लॉकेट और 40 लाख पौंड भेजने का दिया झांसा दिया था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर-42 निवासी महिला ने बताया कि 1 सितंबर वर्ष 2019 को उसके फेसबुक अकाउंट पर क्विलटन नामक शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। गलती से उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई। इसके थोड़ी देर बाद उस शख्स ने चैटिंग शुरू कर खुद को स्कॉटलैंड का डॉक्टर बताया। एक दिन अचानक उस शख्स की फेसबुक पर कॉलिंग आई। कॉलिंग के दौरान उसने कहा कि उसके पते पर स्कॉडलैंड से गिफ्ट भेजा गया है। गिफ्ट में एक बड़ी सोने की चेन, लॉकेट और 40 लाख पौंड है। उसने कहा कि उसे यह गिफ्ट चोरी से भेज रहा है। उसकी बात सुनते ही महिला ने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया। लेकिन क्विलटन ने महिला को अपने झांसे में लेकर कहा कि उस गिफ्ट के पीछे इनकम टैक्स वालों की नजर है। थोड़ी ही देर में महिला के मोबाइल पर एक और फोन आया, जिसमें एक युवती ने खुद का नाम प्रेमा बताकर महिला को इनकम टैक्स के नाम पर डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद क्विलटन के कहने पर महिला ने कैनरा बैंक में प्रेमा के खाते में 25 हजार फिर कस्टम फीस के नाम पर 87 हजार जमा करवा दिया। इसके बाद शातिरों ने महिला को झांसे में लेकर एक और शख्स अनिल शर्मा के एसबीआई खाते में 3 लाख 51 हजार, 2.40 लाख और 67 हजार डलवा लिए।
विज्ञापन

लोन अप्लाई पर हुआ खुलासा
महिला ने बताया कि शातिर रोजाना उसे पुलिस और इनकम टैक्स की धमकी दे रहे थे। साथ ही उन लोगों ने कहा कि वह अपने घर के किसी सदस्य को इसके बारे में न बताएं। इससे वह कॉफी डर गई। खाते में रुपये खत्म होने के बाद शातिरों ने उन्हें लोन लेने के लिए कहा। लोन अप्लाई कर जब इसके बारे में अपने भतीजे को पूरा वाकया बताया तो इस पूरी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed