फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 40.40 lakh in the name of sending abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 40.40 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 17 Oct 2024 06:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 40.40 lakh in the name of sending abroad
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 40.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित वर्ल्ड वीजा एडवाइजर्स इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ संचालक खुशपाल सिंह, गुरमेल व अन्य अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हरपाल सिंह व अन्य ने बताया कि एक विज्ञापन के जरिए वह सेक्टर-17 स्थित एससीओ नंबर-69 में वर्ल्ड वीजा एडवाइजर्स इमिग्रेशन कंपनी के कार्यालय में गए थे। यहां पहुंचने पर उन्हें विदेश में वर्क वीजा पर भेजने के लिए बताया गया और कहा कि उनके रहने, खाने-पीने का सारा प्रबंध भी कंपनी की ओर से किया जाएगा। इसके बाद चार लोगों ने कंपनी संचालकों को अलग-अलग किस्तों में करीब 40.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए लेकिन पैसे लेने के बाद भी कई महीने तक न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनका वीजा लगवाया गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ पहले भी सेक्टर-17 थाने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले दर्ज हैं। कंपनी के संचालक व अन्य कर्मचारी लंबे समय से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed