फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 19.10 lakh in the name of sending money abroad, case registered against two immigration companies

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 19.10 लाख की धोखाधड़ी, दो इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 19.10 lakh in the name of sending money abroad, case registered against two immigration companies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 19.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में किया है। पहले मामले में हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता महिला व अन्य ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद इमिग्रेशन कंपनी के साथ विदेश में वर्क वीजा पर नौकरी लगवाने की बात हुई थी। उन्होंने वीजा कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया तो वीजा सहायता सेवा सेक्टर 8सी स्थित ऑफिस में बुलाया गया। उन्होंने करीब 9.55 लाख रुपये दिए लेकिन न तो कंपनी ने वीजा लगवाया और न विदेश भेजा। जब पैसे वापस मांगे तो देने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-तीन थाने में आरोपी सतवीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरे मामले में हरियाणा के ही शमशेर सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी टोहाना, जिला फतेहाबाद की शिकायत पर वीजा सहायता सेक्टर-17 के नितिन धीमान व अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इमिग्रेशन कंपनी संचालकों ने विदेश भेजने के नाम पर 9.55 लाख रुपये ले लिए लेकिन न तो विदेश भेजा और न वीजा लगवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed