{"_id":"66ad755ff23a340bbc030b64","slug":"fraud-of-rs-121-crore-in-four-separate-cases-chandigarh-news-c-16-pkl1043-483420-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार अलग-अलग मामलों में 1.21 करोड़ रुपये धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार अलग-अलग मामलों में 1.21 करोड़ रुपये धोखाधड़ी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने अलग-अलग थानों में करीब 1.21 करोड़ रुपये धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक महिला पर शिकायत पर पटियाला के प्रदीप शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में माॅडर्न कांप्लेक्स की रहने वाले महिला ने बताया कि प्रदीप ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 21.87 लाख रुपये की ठगी की है। पुुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में सेक्टर-17 पुलिस ने गांव रानीमाजरा जिला मोहाली के रहने वाले दीदार सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है। इस मामले में पाल सिंह, गुरमेल सिंह, विनय, मलिका, अनमोल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन्होंने वीजा दिलवाने के मामले में 95.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में सेक्टर-17 की थाना पुलिस ने ऊना हिमाचल प्रदेश के बडसाला के रहने वाले राकेश कुमार शिकायत पर एससीओ नंबर 92-93 सेक्टर 17 चंडीगढ़ के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। राकेश कुमार ने बताया कि इन कर्मचारियों ने उन्हें सिक्योरिटी में नौकरी दिलवाने के नाम 85000 रुपये लिए हैं। उसके बाद न तो नौकरी दिलवाई और न ही उनके पैसे वापस दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एससीओ नंबर-7 सेक्टर-19 के निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर के गांव अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला कि खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने उनके साथ 5.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।