{"_id":"603ffd718ebc3e8c981db1b2","slug":"fraud-of-one-lakh-in-the-name-of-online-job-chandigarh-news-pkl4059241149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जॉब के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जॉब के नाम पर एक लाख की ठगी
विज्ञापन
मनीमाजरा। क्विकरडॉटकॉम पर ऑनलाइन जॉब तलाशना एक युवक को भारी पड़ गया। मनीमाजरा के शांति नगर निवासी युवक के साथ एक लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शांति नगर की गली नंबर 8 निवासी कुणाल राणा ने शिकायत दी है कि पिछले साल उसने क्विकरडॉटकॉम पर ऑनलाइन जॉब के लिए आवेदन किया था। बीते साल 14 जून को शीतल नामक युवती ने फोन कर ऑनलाइन जॉब का ऑफर दिया। अगले दिन गुजरात की टॉप टेक्नोलॉजी कंपनी का एग्रीमेंट आया। एग्रीमेंट साइन करने के आठ दिन बाद कंपनी के लीगल वकील का ई-मेल आया और उसे 6700 रुपये जमा करवाने को कहा। उसके खाते में रुपये जमा करवाते ही एडवोकेट मयूूर जोशी ने फोन कर केस करने की धमकी दी और एग्रीमेंट रद्द करने के एवज में 18650 रुपये मांगे। इसके बाद फोन आया कि जज फीस लेने से मना कर रहा है। केस सेटल करने के लिए 44 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उससे अलग-अलग खाते में कुल 99,350 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर कुणाल ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर केस को साइबर सेल को सौंप दिया है।
पहले भी शिक्षिका से हो चुकी है ठगी
बता दें कि माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स की शिक्षिका दीक्षा पांडे की शिकायत पर साइबर सेल ने बीते 28 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ लाखों की ठगी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में दीक्षा ने बताया था कि क्विकरडॉटकॉम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए एक असाइनमेंट को रद्द करने के लिए गुजरात की मेघा स्टार सॉल्यूशन कंपनी ने 2 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर सेल आरोपियों की तलाश कर रही है।