फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 9 lakhs in the name of getting visa, case filed against three

वीजा लगवाने के नाम पर 9 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज

Mon, 03 Jan 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 9 lakhs in the name of getting visa, case filed against three
चंडीगढ। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी एक महिला से वीजा लगवाने के नाम पर 9 लाख 13 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्म के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहाली के गांव नारायणगढ़ (एरोसिटी) निवासी अतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 10 मई 2019 में अपना और पत्नी का स्विटजरलैंड का पढ़ाई के लिए वीजा लगवाने के लिए सेक्टर-8 के बीएन ओवरसीस ईडीयू सर्विसेज गए थे। यहां उन्हें प्रीति जोली और अर्चना बत्रा मिली। उन्होंने कहा कि वह कई लोगों को ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूके स्वीजरलैंड और कनाडा भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्विटजरलैंड जाने का एक अच्छा मौका है। इसके बाद अतिंदर सिंह ने आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। अतिंदर के अनुसार उसने चेक, डेबिट कार्ड और नकद रुपये दिए, लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये लौटाए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी। शिकायत के बाद जांच पड़ताल कर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसने बीएन ओवरसीस ईडीयू सर्विसेज के मालिक, कर्मचारी प्रीति जोली और अर्चना बत्रा को रुपये दिए हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें करीब तीन लाख पांच हजार रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed